लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट से ज्यादा कमाती हैं पत्नी सारा पायलट, फारूख अब्दुल्ला की हैं बेटी

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: December 15, 2018 16:44 IST

सचिन पायलट के इतर सारा की अपनी पहचान है। सारा, सचिन पायलट से शादी करने से पहले सारा अब्दुल्लाह हुआ करती थीं। वह जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला की बेटी और पूर्व जेएंडके सीएम उमर अब्दुल्ला की बहन हैं।

Open in App

सचिन पायलट के राजस्‍थान के डिप्टी सीएम बनते ही गूगल पर उन्हें ढूंढ़ने वालों की संख्या पूरे राजनैतिक कार्यकाल से ज्यादा हो गई। लेकिन इसी के साथ एक और टर्म गूगल पर बड़ी तेजी से ढूंढ़ा जाना शुरू हो गया है, वह है सचिन पायलट वाइफ।

नीचे हम दोनों कीवर्ड के ढूंढ़े जाने का ग्राफ दे रहे हैं, उसमें आप छह दिसंबर के बाद से इन दोनों के ढूंढ़े जाने में हुई अचानक बढ़ोतरी को देख सकते हैं।

सचिन पायलट का गूगल सर्च ट्रेंड

 

सचिन पायलट की पत्नी का गूगल सर्च ट्रेंड

 

ऐसे में सचिन पायलट के बारे में काफी जानकारी पब्‍लिक प्लेटफॉर्म आ चुकी है। वे दिग्गज कांग्रेस नेता राजेश पायलट के बेटे हैं। शुरुआती पढ़ाई इंडिया में करने के बाद उन्होंने अमेरिका के पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय के व्हॉर्टन स्कूल से एमबीए की डिग्री ली। लेकिन पिता के निधन के बाद भारत लौटे और राजनीति में आए।

उन्होंने अपने जन्मदिन 10 फरवरी को साल 2002 में कांग्रेस ज्वाइन की। इसके बाद उन्होंने साल 2004 के लोकसभा चुनाव में दौसा सीट से सांसद बने। तब उनके नाम पर केवल 26 साल की उम्र में सांसद बनने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद वे एक प्रमुख कांग्रेस नेता की भूमिका में हैं। शुक्रवार को उन्हें राजस्‍थान का उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

सचिन पायलट की पत्नी सारा पायलट

यूं तो सचिन पायलट के इतर भी सारा की अपनी पहचान है। सारा, सचिन पायलट से शादी करने से पहले सारा अब्दुल्लाह हुआ करती थीं। वह जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला की बेटी और पूर्व जेएंडके सीएम उमर अब्दुल्ला की बहन हैं। अहम बात कि वे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खूबसूरत महिलाओं सूची में जगह बना चुकी हैं। 

लेकिन सचिन उनकी जिंदगी अलग महत्व रखते हैं। सचिन पायलट और फारुख अब्दुल्ला के परिवारों में आपस में पहले से पटती थी। इसलिए दोनों की बचपन से ही जान-पहचान थी। लेकिन विदेश में पढ़ाई के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा।

सचिन पायलट से शादी अटका था रोड़ा

सचिन पायलट हिन्दू हैं, जबकि सारा मुसलमान। दोनों की शादी में मुसलमान समुदाय के कुछ लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। लेकिन बाद में जब दोनों परिवारों ने सहमति दे दी।

पेशे में सचिन पायलट से ज्यादा पैसा कमाती हैं सारा

सचिन पायलट की पत्नी की संपत्ति का जायजा उनके एफिडेविड से मिलता है। हालांकि इसमें राजनैतिक पेंच हो सकता है। लेकिन उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सचिन पायलट की सालाना आमदनी 10 लाख रुपए है। जबकि सारा पायलट की आमदनी 19 लाख रुपए प्रति साल है। पेशेवर तौर पर वे एक योगा इंस्ट्रक्टर हैं। इसके अलावा वह सोशल वर्क में सक्रिय रहती हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावसचिन पायलटराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो