लाइव न्यूज़ :

पहाड़ी के छोर पर झूला झूल रही दो महिलाएं 6300 फीट की ऊंचाई से गिरी, सांसें रोक देने वाला वीडियो वायरल

By विनीत कुमार | Updated: July 15, 2021 12:54 IST

रूस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दो महिलाएं एक पहाड़ी के छोर पर झूला झूल रही हैं, और तभी वो झूला टूट जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, बड़ा हादसा होते-होते बचाएक पहाड़ी के छोर पर टूटा झूला, तब दो महिलाएं इस पर बैठी हुई थीं रिपोर्ट्स के अनुसार हालांकि महिलाएं बाल-बाल बच गई और उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी है

झूला झूलना किसे अच्छा नहीं लगता, खासकर जब आप किसी पहाड़ी के किनारे ऐसा करें तो रोमांच और बढ़ जाता है। हालांकि दो महिलाओं के लिए ये महंगा पड़ गया। रूस का हादसे वाला ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में दो महिलाएं किसी पहाड़ी के छोर पर झूला झूलती नजर आ रही हैं। दोनों इस रोमांच का लुत्फ भी ले रही हैं लेकिन कुछ ही मिनटों में ऐसा कुछ हुआ, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। दरअसल इन महिलाओं के झूलते-झूलते झूला टूट गया और वे 6300 फीट की ऊंचाई से नीचे जा गिरीं।

डेली मेल की रिपोर्ट के अमनुसार ये घटना रूस के डागेस्टान के सुलाक कैनयोन में हुआ है। राहत की बात ये रही कि महिलाओं को गंभीर चोट नहीं आई। देखें वीडियो...

इस बीच रूसी मीडिया के अनुसार महिलाएं इस घटना के बाद काफी डरी हुई हैं। रूसी अखबार कोमसोमोलस्काया प्रावडा ने एक अधिकारी के हवाले से बताया, 'महिलाएं डरी हुई हैं और उन्हें कुछ खरोंच आई है। ये कल्पना करना भी काफी डरावना है कि क्या हो सकता था।'

इस बीच डागेस्टान के पर्यटन मंत्रालय के अनुसार झूला सुरक्षा संसाधनों से लैस नहीं था और इसलिए ये हादसा हुआ। अधिकारियों के अनुसार इस बात को सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि ऐसे सुरक्षा और जानमाल को लेकर भविष्य में कोई खतरा नहीं हो।

 

टॅग्स :वायरल वीडियोरूस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो