लाइव न्यूज़ :

युद्ध के मैदान में शादी, रूस के खिलाफ जंग के बीच विवाह के बंधन में बंधा यूक्रेन का सैनिक

By विनीत कुमार | Updated: March 7, 2022 07:17 IST

यूक्रेन में युद्ध की अफरातफरी के बीच सैनिकों की शादी की तस्वीर भी सामने आई है। रविवार को एक महिला और पुरुष सैनिक शादी के बंधन में बंध गए।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन में महिला और पुरुष सैनिक ने जंग के बीच की शादी, सैन्य पादरी ने उनकी शादी कराई।दोनों सैनिक क्षेत्रीय रक्षा के 112 ब्रिगेड से जुड़े हैं, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

कीव: यूक्रेन में युद्ध की वजह से अफरातफरी मची है। रूस ने कई शहरों में भारी तबाही मचाई है और कीव पर पूरी तरह से कोशिश में जुटा है। जंग के 12 दिन हो चुके हैं। इस बीच यूक्रेन से कुछ दिलचस्प तस्वीरें भी सामने आई हैं। दरअसल, कीव पोस्ट (Kyiv Post) की ओर से सोशल मीडिया पर एक महिला सैनिक और पुरुष सैनिक के युद्ध के बीच शादी के बंधन में बंधने की तस्वीरें साझा की गई हैं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट के अनुसार क्षेत्रीय रक्षा के 112 ब्रिगेड से जुड़े लेसिया और वेलेरी रविवार को शादी के बंधन में बंध गए। पोस्ट में कहा गया है, 'आज रूस यूक्रेन जंग के बीच क्षेत्रीय रक्षा के 112 ब्रिगेड के लेसिया और वेलेरी ने शादी कर ली। सैन्य पादरी ने उनकी शादी कराई।'

इसी तरह कुछ दिन पहले भी एक और जोड़े क्लेवेट्स और नतालिया व्लादिस्लाव ने यूक्रेन के ओडेसा में एक बम शेल्टर में शादी कर ली थी। बम शेल्टर में दंपति की कुछ तस्वीरें बेलारूस के एक मीडिया हाउस ने पोस्ट की थी। दूल्हे ने यूनिफॉर्म पहन रखी थी और दुल्हन ने हाथ में गुलदस्ता पकड़ रखा था।

इस बीच रूसी सेना ने यूक्रेन में विन्नित्सिया हवाई अड्डे को नष्ट कर दिया है। राष्ट्रपति वोलोटिमीर जेलेंस्की ने अन्य देशों से यूक्रेन पर नो-फ्लाई जोन लागू करने के लिए अपनी मांग दोहराई है। इस प्रस्ताव को हालांकि नाटो देशों ने अभी खारिज कर दिया है।

दूसरी ओर जराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रविवार शाम को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बात की। यूक्रेन पर जारी रूसी हमले के बीच दोनों नेताओं ने एक दिन पहले भी मॉस्को में वार्ता की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, बेनेट ने जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी फोन पर बात की। 

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई दिन से जारी युद्ध को रोकने के लिए मध्यस्थता के मद्देनजर बेनेट ने रविवार सुबह से कई बार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी फोन पर बात की है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इजराइल के विदेश मंत्री याइर लापिद सोमवार को लातविया में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात कर सकते हैं। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूसव्लादिमीर पुतिनइजराइलनफ्ताली बेनेटवोलोदिमीर जेलेंस्कीNATO
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO