लाइव न्यूज़ :

रोहतासः प्यार किया तो डरना क्या?, समधी-समधन में प्रेम प्रसंग, बच्चों की शादी से पहले ब्याह रचाने की तैयारी, पहुंचे कोर्ट, परिजनों ने कर दी चप्पल-जूतों की बौछार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 21, 2025 18:36 IST

शिवसागर थाना क्षेत्र के धनवा के रहने वाले दयाशंकर राम अपनी पुत्री की शादी डालमिया नगर थाना क्षेत्र के न्यू दिल्ली के रहने वाली धर्मशिला देवी की पुत्री के साथ ठीक किए थे। 

Open in App
ठळक मुद्दे रजिस्ट्रार ऑफिस में हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया।मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी।धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया।

रोहतासः उत्तर प्रदेश में सास और दामाद के अलावा समधी-समधन और ससुर-पतोह के बीच प्रेम प्रसंग के मामले सुर्खियों में थे कि अब बिहार के रोहतास जिले में भी समधी-समधन के बीच प्रेम प्रसंग चर्चाओं में है। यहां बच्चों की शादी तय करने के दौरान समधी-समधन मोहब्बत कर बैठे। दोनों पर इश्क की खुमारी ऐसी चढ़ी कि बच्चों की शादी से पहले अपना ब्याह रचाने की तैयारी कर ली। दोनों कोर्ट मैरिज करने के लिए रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंच गए। लेकिन इस बात की खबर परिजनों को लग गई। इसके बाद रजिस्ट्रार ऑफिस में हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया।

दरअसल, शिवसागर थाना क्षेत्र के धनवा के रहने वाले दयाशंकर राम अपनी पुत्री की शादी डालमिया नगर थाना क्षेत्र के न्यू दिल्ली के रहने वाली धर्मशिला देवी की पुत्री के साथ ठीक किए थे। एक साल पहले दोनों पक्ष में शादी तय हो गई थी। लेकिन इसी बीच लड़का का पिता दयाशंकर सिंह तथा लड़की की मां धर्मशिला देवी के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया।

इसके बाद मंगलवार को सासाराम में रजिस्ट्रार कार्यालय में दोनों शादी करने पहुंच गए। पुरुष चार बच्चों का बाप है और महिला तीन बच्चों की मां। इसकी भनक लगते ही दोनों पक्षों के परिजन पहुंचे और प्रेमी जोड़े पर चप्पल जूते की बौछार कर दी। बात में पता चला कि शादी रचाने आया जोड़ा रिश्ते में समधी तथा समधन होने वाले थे।

हालांकि आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने कहीं मंदिर में शादी कर ली है और अब कोर्ट में शादी करने के लिए पहुंचे थे। जब इसकी सूचना दयाशंकर राम के परिजन तथा धर्मशिला देवी के पति सुनील राम को लगी तो वे लोग भागे-भागे रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

लेकिन दोनों शादी करने पर अड़ गए थे। इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे तभी लोग दयाशंकर राम की चप्पलों से पिटाई करने लगे। दयाशंकर राम के बारे में पता चला कि उसकी दो शादी हुई थीं और दोनों पत्नियां अब इस दुनिया में नहीं हैं। उसके तीन संतान हैं।

बड़ी बेटी की शादी धर्मशिला देवी के बेटे से तय कर चुका था। लेकिन बाद में धर्मशिला देवी से ही उसके संबंध बन गए। उधर धर्मशिला देवी कहती हैं कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। ऐसे में वह चाहती है कि अपने होने वाले समधी दया शंकर राम के साथ शादी करना चाहती है।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल