लाइव न्यूज़ :

बिहार: सुशासन हुआ शर्मसार, 60 फीट लम्बा लोहे का पुल हुआ चोरी, पुलिस किंकर्तव्यविमूढ़, जनता हैरान, देखें वीडियो 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 9, 2022 20:12 IST

बिहार के सासाराम जिले का मामला है। चोर जेसीबी, पिकअप वैन, गैस कटर और वाहनों के साथ पहुंचे और 3 दिन में पूरे पुल को काट दिया और गायब हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देबिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आया है।पुलिस ने कहा कि विभागीय अधिकारी होने के बहाने उन्होंने स्थानीय कर्मियों की मदद भी ली।दिनदहाड़े समान लेकर चलते बने।

सासारामः बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आया है। चोरों ने शुक्रवार को 60 फीट लंबे लोहे पुल की चोरी की है। पुलिस के अनुसार, चोर जेसीबी, पिकअप वैन, गैस कटर और वाहनों के साथ पहुंचे और 3 दिन में पूरे पुल को काट दिया और गायब हो गए।

लोहे का पुल 1972 के आसपास अमियावर में आरा नहर पर बनाया गया था। 60 फीट लंबा पुल जर्जर हो गया था। सुनने में आपको अजीब लगेगा कि चोरों ने दिन दहाड़े पुल को चुरा लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि चोर अधिकारी बनकर आए थे। तीन दिन तक बिहार पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

बिहार के सासाराम जिले में खुद को सरकारी अधिकारी बताने वाले कुछ लोग 60 फुट लंबा इस्पात का पुल खोलकर ले गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 500 टन वजनी इस पुल का निर्माण नसरीगंज थानाक्षेत्र के अमियावर गांव में अर्राह नहर पर 1972 में हुआ था।

उन्होंने बताया कि चोरों के समूह में शामिल लोगों ने खुद को सिंचाई विभाग के अधिकारी बताकर तीन दिन के दौरान खराब पड़े पुल को गैस-कटर और अन्य उपकरणों की मदद से काटकर अलग किया। नसरीगंज थाने के प्रभारी सुभाष कुमार ने कहा कि कुछ संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने कहा कि विभागीय अधिकारी होने के बहाने उन्होंने स्थानीय कर्मियों की मदद भी ली। दिनदहाड़े समान लेकर चलते बने। सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) अरशद कमल शमशी ने कहा कि ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग सिंचाई विभाग के अधिकारी के बहाने जेसीबी मशीनों और गैस कटर की मदद से इसे पूरी तरह से उखाड़ फेंका।

60 फीट लंबा और 12 फीट ऊंचे पुल के गायब हो जाने से हर कोई हैरान है। विभागीय अधिकारी नासरीगंज पुलिस स्टेशन ले गए और उन्होंने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। चूंकि इस तरह के निर्माण और मरम्मत कार्य धीमी गति से होते हैं, इसलिए विभाग ने हमें पहले सूचित करने के लिए एक नोटिस तैयार किया होगा।

हालांकि, तब तक चोर पुल का सामान लेकर फरार हो चुके थे। उन्होंने कहा, ''ऐसा प्रतीत होता है कि सिंचाई विभाग के स्थानीय अधिकारियों की अनभिज्ञता के चलते इस पूरी घटना को अंजाम दिया जा सका।'' कुमार ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिले के कबाड़ कारोबारियों को भी सतर्क किया गया है। अमियावर गांव के निवासी मंटू सिंह ने कहा, '' यह पुल काफी पुराना था और कुछ समय पहले इसे खतरनाक घोषित किया गया था। पुराने पुल के बराबर में ही एक नये पुल का निर्माण किया गया था, जिसका जनता उपयोग कर रही है।''

इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि चोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेताओं से प्ररित थे। उन्होंने कहा, '' यदि भाजपा और नीतीश कुमार बिहार की सरकार को चोरी कर सकते हैं तो पुल क्या है?'' तेजस्वी यादव का इशारा 2017 में राजद से बठबंधन तोड़कर जदयू का भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की ओर था।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो