लाइव न्यूज़ :

श्रीकृष्ण के अवतार में दिखे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, तेजप्रताप ने फेसबुक पर पोस्ट डाला, वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2021 17:59 IST

श्रीकृष्ण के अवतार में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव बकायदा पैजमा-कुर्ता पहनकर पैर पर पैर चढ़ाकर बैठे हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमूर्ति में लालू प्रसाद के गले में तीन माला दिख रही हैं.लालू प्रसाद यादव पैर पर पैर चढ़ाकर अपने अंदाज में बैठे हैं.एक हाथ में चक्र है जबकि दूसरे हाथ में बांसुरी है.

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव इन दिनों भगवान श्रीकृष्ण के अवतार में पेश किये जाने लगे हैं. ऐसी ही कुछ तस्वीर उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने फेसबुक पर पोस्ट की है.

पहले भी लालू यादव अपने अपने श्रीकृष्ण का वंशज बताते आए हैं. गाय के प्रति उनका लगाव भी देखा जाता रहा है. श्रीकृष्ण के अवतार में लालू यादव बकायदा पैजमा-कुर्ता पहनकर पैर पर पैर चढ़ाकर बैठे हुए हैं. उनके एक हाथ में चक्र है जबकि दूसरे हाथ में बांसुरी है. मूर्ति में लालू प्रसाद के गले में तीन माला दिख रही हैं. लालू प्रसाद यादव पैर पर पैर चढ़ाकर अपने अंदाज में बैठे हैं.

लालू अपने पसंदीदा ड्रेस कुर्ता पायजामा में हैं. बालों का स्टाइल भी वही है. इसके साथ ही इस पोस्ट में लिखा है कि, “मेरा एक ही धर्म है और वो बड़े साहब लालू जी की विचारधारा को उन्हीं के अंदाज में जन-जन तक पहुंचाना. कृष्ण भक्तों द्वारा आदरणीय लालू जी की मूर्ति बनाकर जन्माष्टमी पर पूजा की”.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कई बार लालू यादव के कार्टून बनाये गए हैं. लेकिन, यह पहली बार है जब श्रीकृष्ण की तरह मूर्ति सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लालू यादव फिलहाल दिल्ली में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

वह अपनी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के घर पर रुके हुए हैं. 10 दिनों बाद दिल्ली से पटना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लालू यादव की तबीयत को लेकर कहा है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और राजद प्रमुख जल्द पटना आ सकते हैं.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवपटनाआरजेडीदिल्लीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल