लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क ने ये क्या किया? ट्विटर के ऑफिस बंद किए जाने और कई कर्मचारियों के इस्तीफे की खबरों पर हलचल, ट्रेंड हो रहा #RIPTwitter

By विनीत कुमार | Updated: November 18, 2022 08:42 IST

ट्विटर के कर्मचारियों के भारी संख्या में इस्तीफे और फिर कंपनी के सभी ऑफिस बंद किए जाने की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर हलचल मची है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ही #RIPTwitter भी ट्रेंड कर रहा है।

Open in App

नई दिल्ली: एलन मस्क द्वारा ट्विटर के अधिग्रहण किए जाने के बाद से ही इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर लगभग हर रोज कुछ न कुछ खबरें आती रही हैं। मस्क ने ट्विटर में कई सुधार के दावे और इसे विचारों के प्रवाह के लिए ज्यादा मुक्त करने की बात करते हुए तमाम बदलाव की बात कही थी। साथ ही कंपनी के खर्च को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी भी की गई। अब हालांकि इस उलटा असर नजर आने लगा है। 

भारत में शुक्रवार सुबह लोगों की नींद खुलते ही ट्विटर के बचे हुए कई कर्मचारियों के कथित तौर पर इस्तीफे की खबर सामने आई। साथ ही ये रिपोर्ट्स भी आ रही हैं कि ट्विटर ने मौजूदा हालात को देखते हुए अपने सभी ऑफिस बंद कर दिए हैं। इन्हें संभवत: दोबारा 21 नवंबर को खोला जाएगा। इससे पहले ऐसी खबरें आई थी कि छंटनी के बाद बचे हुए कर्मचारियों को 12 से 14 या 15 घंटे तक काम करना पड़ रहा है ताकि तमाम बदलाव ट्विटर में उस हिसाब से किए जा सके, जो मस्क चाहते हैं।

सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार मस्क के कर्मचारियों को काम को लेकर दिए समयसीमा और काम के वातावरण को सख्त बनाने की कवायद के बीच बचे हुए लोगों ने अपने इस्तीपे देने शुरू कर दिए हैं। इन सबके बीच ट्विटर पर कई यूजर्स अब इसके बंद होने की अटकलें भी लगाने लगे हैं। आलम ये रहा कि सोमवार सुबह से ट्विटर पर #RIPTwitter ट्रेंड करने लगा। देखें यूजर्स ने कैसी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की...

बता दें कि मस्क ने लंबे विवाद के बाद 27 अक्टूबर को 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण पूरा किया था। भारत समेत दुनियाभर में माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी के बीच मस्क ने अपने कदम को सही ठहराते हुए कहा था कि कंपनी के हर दिन लाखों डॉलर का नुकसान झेलने की स्थिति में उनके पास छंटनी के अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचा था। ट्विटर को अप्रैल-जून की तिमाही में 27 करोड़ डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ था, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में उसे 6.6 करोड़ डॉलर का लाभ हुआ था।

टॅग्स :ट्विटरएलन मस्कसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी