लाइव न्यूज़ :

रिक्शा चलाने वाले का बेटा बना टॉपर, बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में हासिल किया 96.4 फीसदी नंबर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 16, 2022 21:00 IST

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। जिसमें इस बार कुल 80.15 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। गोपालगंज के हजियापुर मोहल्ले रहने वाले संगम ने आर्ट्स में पूरे बिहार में टॉप किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंगम कुमार ने बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 96.4 फीसदी नंबर लाकर टॉप किया हैअभाव में रहते हुए भी संगम ने 500 नंबरों में से 482 नंबर लाकर अपने पिता का नाम रोशन किया हैसंगम के पिता गोपालगंज शहर में ई-रिक्शा चलाकर घर का खर्च चलाते हैं

गोपालगंज: संगम कुमार ने बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 96.4 फीसदी नंबर लाकर टॉप किया है। अभाव में रहते हुए भी संगम ने कुल 500 नंबरों में से 482 नंबर लाकर अपने पिता का नाम रोशन किया है, जो गोपालगंज शहर में ई-रिक्शा चलाकर संगम को पढ़ा रहे हैं और साथ ही पूरे घर का खर्च भी चला रहा हैं। 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बुधवार को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया। जिसमें इस बार कुल 80.15 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। गोपालगंज के हजियापुर मोहल्ले रहने वाले संगम ने आर्ट्स में पूरे बिहार में टॉप किया है। पिता ई-रिक्शा चलाते हैं, उसके बावजूद पूरी मेहनत और लगन से लक्ष्य पर लगे रहे संगम ने वीएम इंटर कॉलेज से बिहार टॉपर बनकर पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।

संगम के अलावा आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 6 बच्चे टॉप 5 में हैं। इसमें कटिहार की रहने वाली श्रेया दूसरे स्थान पर हैं। जबकि मधेपुरा की रहने वाली रितिका रत्न ने तीसरा स्थान हासिल करने का गौरव प्राप्त किया है। श्रेया को 471 नंबर मिले हैं जबकि रितिका को 470 नंबर मिले हैं।

आर्ट्स विषय से टॉप करने वाले संगम ने कहा कि मुझे बहुत ख़ुशी है कि मैंने अपने पिता की मेहनत को सफल कर दिया है। कोरोना का डर होने के बाद भी मैंने बिहार टॉप किया। पिछले तीन साल से कोरोना हमारा पीछा कर रहा है लेकिन उसके बाद भी हमने मंन लगाकर पढ़ाई की। समय-समय पर शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलता रहा। इसलिए हमें इस बात का एहसास ही नहीं हुआ कि कोरोना काल में कभी हमारी पढ़ाई प्रभावित हुई हो।

टॉपर संगम ने कहा कि वह पिता को खुश देखकर वह बहुत खुश है। संगम ने कहा, "मेरे पिता जी ई रिक्शा चलाते हैं। मेरी पढ़ाई के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और आज मुझे इस काबिल बनाया है। मेराी सपना है कि मैं उनका सारा कर्ज उतारूं और एक बड़ा अधिकारी बनकर उनके सपने पूरा कर सकूं।"

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक इस बार की बोर्ड के इंटर की परीक्षा में कुल 13 लाख 25 हजार 749 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें से 6 लाख 83 हजार 920 छात्र और 6 लाख 41 हजार 829 छात्राएं शामिल थीं।

आर्ट्स में 79.3 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जिसमें 81.28 फीसदी लड़कियां और 76.66 फीसदी लड़के पास हुए हैं। वहीं कॉमर्स में 93.99 फीसदी लड़कियां और 88.12 फीसदी लड़के पास हुए हैं। कुल मिलाकर कॉमर्स में 90.38 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

टॅग्स :बीएसईबी 12th रिजल्ट २०२०बिहारगोपालगंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो