'शहीद हो जाएं प्रियंका गांधी', रामभद्राचार्य अपने विवादत बयान को लेकर हुए ट्रोल, यूजर्स ने की गिरफ्तारी की मांग

By पल्लवी कुमारी | Published: December 30, 2019 11:27 AM2019-12-30T11:27:11+5:302019-12-30T11:27:11+5:30

केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज चित्रकूट जाएंगे। वहां अमित शाह उत्तर प्रदेश में जगदगुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।

Rambhadracharya says Priyanka Gandhi to be martyred twitter Trolled | 'शहीद हो जाएं प्रियंका गांधी', रामभद्राचार्य अपने विवादत बयान को लेकर हुए ट्रोल, यूजर्स ने की गिरफ्तारी की मांग

'शहीद हो जाएं प्रियंका गांधी', रामभद्राचार्य अपने विवादत बयान को लेकर हुए ट्रोल, यूजर्स ने की गिरफ्तारी की मांग

Highlightsजगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि प्रियंका गांधी राजनीति में नई हैं, उन्हें इस तरह के चीजों से दूर रहना चाहिए।सोशल मीडिया पर आयी तस्वीरों में गुर्जर और प्रियंका बिना हेलमेट के थे। 

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर अभी भी देश के कई इलाकों में हिंसा प्रदर्शन जारी है। विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश में तकरीबन दर्जनों लोगों की मौत हुई। पिछले कुछ दिनों से कथित तौर पर हिंसा में मारे गए लोगों के घर जाने के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार कोशिश कर रही हैं। इसी दौरान प्रियंका गांधी ने कथित तौर पर हिंसा में मारे गए लोगों को शहीद भी बताया था। हिंसा में मारे गए लोगों को शहीद बताने पर प्रियंका गांधी को लेकर पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एक विवादित बयान दिया है। 

आजतक में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा है, प्रियंका गांधी उन लोगों के घर जाएं और खुद भी शहीद हो जाएं। चित्रकूट में यह बयान देते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि प्रियंका गांधी राजनीति में नई हैं, उन्हें इस तरह के चीजों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आखिर कब तक गांधी नाम का सहारा लेकर जीते रहेंगे। 

इस बयान को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की आलोचना हो रही है। ट्विटर पर लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर लोगों का कहना है कि प्रियंका गांधी पर ऐसे बयान देने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लेना चाहिए। एक यूजर ने लिखा है कि रामभद्राचार्य को फौरन गिरफ्तार कर जेल भेज देना चाहिए। 

एक यूजर ने लिखा, रामभद्राचार्य पर केस दर्ज होना चाहिए। 

बता दें कि आज 30 दिसंबर 2019 को केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चित्रकूट जाएंगे। वहां अमित शाह उत्तर प्रदेश में जगदगुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।

स्कूटी पर बिना हेलमेट के सवार होने पर ट्रोल हुईं प्रियंका गांधी 

उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अपनी स्कूटी से ले जाने वाले पार्टी कार्यकर्ता का 6,300 रुपये का चालान किया गया है। लखनऊ के पुलिस अधीक्षक(यातायात) पूर्णेंदु सिंह ने रविवार को बताया कि सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें आयी थीं, जिसमें दो लोग हेलमेट लगाये बिना एक स्कूटी पर बैठकर जा रहे हैं। पता करने पर मालूम हुआ कि वह स्कूटी धीरज गुर्जर चला रहे थे इसीलिये नियमानुसार 6,300 रुपये का चालान जारी किया गया।

मालूम हो कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किये गये पूर्व आईपीएस अफसर एस आर दारापुरी के घर शनिवार शाम जा रही प्रियंका गांधी को रास्ते में पुलिस ने रोका था। इसके बाद पार्टी नेता धीरज गुर्जर प्रियंका को अपनी स्कूटी से लोहिया चौराहे के पास से मुंशीपुलिया तक लेकर गये थे। सोशल मीडिया पर आयी तस्वीरों में गुर्जर और प्रियंका बिना हेलमेट के थे। 

Web Title: Rambhadracharya says Priyanka Gandhi to be martyred twitter Trolled

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे