लाइव न्यूज़ :

फूट-फूटकर रोते हुए राखी सावंत ने ग्रेट खली से कहा, विदेशी महिला से मेरी प‌िटाई का बदला लो 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 13, 2018 13:43 IST

रविवार को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में एक दिवसीय सीडब्ल्यूई चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैम्पियनशिप के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था।

Open in App

हरियाणा के पंचकूला में सीडल्ब्यूई चैंपियनशिप के दौरान राखी सावंत को विदेशी महिला रेसलर ने उठाकर पटक दिया था, जिसके बाद वह चोटिल हो गई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह शाम एक होटल में पहुंचीं जहां वह संवाददाताओं से बातचीत के दौरान फूट-फूटकर रोने लगीं।

अपना दर्द बयां करते हुए राखी सावंत ने कहा, 'यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। अगर वह मर भी गईं तो भी लोगों को यही लगेगा।' वहीं, जिस समय राखी पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं उस समय उनके बगल में रेसलर ग्रेट खली बैठे हुए थे। 

राखी ने ग्रेट खली से कहा, 'मेरी पिटाई का बदला लो, तुम्हारे पास जो भी महिला रेसलर है उसको विदेशी महिला के मुकाबले में उतारो और पिटाई करो। अब मुझे विदेशी महिलाओं से डर लगने लगा है।'

क्या है मामला?

आपदको बता दें, रविवार को पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में एक दिवसीय सीडब्ल्यूई चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। इस चैम्पियनशिप के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। द ग्रेट खली समेत कई जाने-माने रेसलर पहुंचे हुए थे। इस दौरान महिला रेसलर रोबेल ने पंचकूला की महिलाओं को मुकाबले के लिए ललकारा। रोबेल की चुनौती पर राखी सावंत ने उन्हें ललकारा और रिंग के अंदर पहुंच गईं।

राखी सावंत ने रोबेल के सामने एक गाने पर डांस की शर्त रखी। दोनों महिलाओं ने रिंग के अंदर की डांस करना शुरू कर दिया लेकिन जैसे ही डांस खत्म हुआ रोबेल ने राखी को उठाकर रिंग में पटक दिया। राखी सावंत की कमर में चोट लगी और वो दर्द से कराह उठीं। गाना बजता रहा और राखी दर्द से कराहती रिंग के अंदर ही पड़ी रहीं।

टॅग्स :राखी सावंतबॉलीवुड अभिनेत्रीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत