'क्या सच में मुंबई पुलिस की अर्नब से 10 घंटे पूछताछ जरूरी थी', राजदीप सरदेसाई के सवाल पर कांग्रेस नेता बोलीं- 'दूसरो को ज्ञान देने से पहले...'

By पल्लवी कुमारी | Published: April 28, 2020 08:01 AM2020-04-28T08:01:40+5:302020-04-28T08:01:40+5:30

पिछले हफ्ते अर्नब गोस्वामी की कार पर बाइक सवार युवकों ने उस वक्त हमला किया जब वे काम खत्म कर घर लौट रहे थे। हमले के वक्त कार में अर्नब गोस्वामी की पत्नी भी मौजूद थी।

Rajdeep Sardesai Trolled on Does Mumbai police really need 10 hours interrogate Arnab Goswami see reaction | 'क्या सच में मुंबई पुलिस की अर्नब से 10 घंटे पूछताछ जरूरी थी', राजदीप सरदेसाई के सवाल पर कांग्रेस नेता बोलीं- 'दूसरो को ज्ञान देने से पहले...'

Rajdeep Sardesai (File Photo)

Highlightsकांग्रेस नेताओं ने अर्नब गोस्वामी पर भड़काऊ टीवी डिबेट करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादकअर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी  सामिया गोस्वामी पर मुंबई में 23 अप्रैल सुबह 2 अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया था।

नई दिल्ली: रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक और टीवी एंकर अर्नब गोस्वामी से बीत दिन मुंबई पुलिस ने लगभग 12 घंटे  पूछताछ की गई। वह पूछताछ के बाद 27 अप्रैल की रात 10 बजे थाने से निकले। गोस्वामी से यह पूछताछ उनके द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणियों पर दर्ज एफआईआर के संदर्भ में की जा रही है। अर्नब गोस्वामी पर हमले के आरोपित दोनों युवकों को भोईवाड़ा कोर्ट में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एसवी पिंपले ने जमानत दे दी है। 

पूछताछ के लिए अर्नब सोमवार को सुबह करीब 10 बजे मुंबई के एन.एम.जोशी मार्ग पुलिस थाने पहुंचे थे और रात को 10 बजे निकले थे। 12 घंटे की पूछताछ को लेकर सोशल मीडिया पर अर्नब गोस्वामी एक बार फिर से चर्चा में हैं। मुंबई पुलिस द्वारा एक टीवी कार्यक्रम को लेकर इतनी लंबी पूछताछ पर ट्विटर पर कई लोगों ने सवाल उठाया है। टीवी एंकर और वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी इस अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसके बाद वह ट्रोल होने लगे हैं। 

राजदीप ने ट्वीट कर लिखा, क्या मुंबई पुलिस को अर्नब गोस्वामी से एक टीवी कार्यक्रम के लिए पूछताछ करने के लिए वास्तव में 10 घंटे की आवश्यकता है? उन्होने उनकी पत्रकारिता के लिए भी कोई समय नहीं छोड़ा है। यह अनुचित राज्य शक्ति की स्मैक है।

राजदीप के इस ट्वीट पर, कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक सोशल मीडिया प्रभारी सरल पटेल ने लिखा, हां यह जरूरी था राजदीप। आप पुलिसवाले नहीं हो एक पत्रकार हो। तो सबसे पहले अपना काम सही से करो फिर दूसरो को ज्ञान देना। 

वहीं कांग्रेस नेता अलका लाम्बा ने हैशटैग मुंबई पुलिस के साथ ट्वीट कर लिखा है, कल फिर बुलाएंगे क्या? 

ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए सरल पटेल ने लिखा है, अब तो आना जाना चलता रहेगा।  

राजदीप सरदेसाई  के ट्वीट पर अन्य लोगों की प्रतिक्रिया 

रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादकअर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी  सामिया गोस्वामी पर मुंबई में 23 अप्रैल सुबह 2 अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया था। पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया था। अब उन्हे जमानत मिल गई है। हमले के बाद अर्नब गोस्वामी ने एक वीडियो जारी कर इस घटना का आरोप कांग्रेस के यूथ वर्कर्स और पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर लगाया था। 

कांग्रेस नेताओं ने अर्नब गोस्वामी पर भड़काऊ टीवी डिबेट करने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। अर्नब गोस्वामी पर पालघर मामले में अपने वक्तव्य से देश की जनता के सद्भाव को समुदाय के आधार पर भड़काने और कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

Web Title: Rajdeep Sardesai Trolled on Does Mumbai police really need 10 hours interrogate Arnab Goswami see reaction

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे