लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थान: योजना भवन के तहखाने की अलमारी से 2.31 करोड़ से अधिक की नकदी और एक किलो सोना बरामद, 7 कर्मचारी हिरासत में, सूटकेस में 2000 और 500 रुपये के नोट थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2023 10:43 IST

अलमारी में रखे सूटकेस में 2000 और 500 रुपये के नोट थे। जब्ती शुक्रवार को उस समय की गई जब भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।परियोजना के तहत फाइलों को स्कैन और उनका डिजीटलीकरण किया जा रहा है।अलमारी से नकदी और सोना बरामद हुआ है वह कई महीनों से बंद पड़ी थी।

जयपुरः जयपुर में सरकार के योजना भवन के तहखाने में एक अलमारी से 2.31 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और एक किलो सोना बरामद किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में योजना भवन के सात कर्मचारियों को हिरासत में लिया है जिनकी तहखाने (बेसमेंट) तक पहुंच थी और वहां के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

प्त जानकारी के मुताबिक, इस अलमारी में रखे सूटकेस में 2000 और 500 रुपये के नोट थे। यह जब्ती शुक्रवार को उस समय की गई जब भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।

अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई, जिसके बाद मुख्य सचिव उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा और जयपुर के पुलिस आयुक्‍त आनंद श्रीवास्तव ने शुक्रवार देर रात सचिवालय में संयुक्त प्रेस वार्ता की।

श्रीवास्‍तव ने कहा, ‘‘जिस तहखाने से नकदी और सोना मिला है, वहां ई-फाइलिंग परियोजना के तहत फाइलों को स्कैन और उनका डिजीटलीकरण किया जा रहा है। दो अलमारी में ताला लगा था, उनकी चाभी नहीं मिली। जब चाभियां नहीं मिलीं तो आज उन आलमारी के ताले तोड़े गए।’’

उन्होंने कहा, “एक अलमारी में फाइलें मिलीं जबकि दूसरी अलमारी में एक सूटकेस मिला। जब इसे खोला गया तो यह नोटों और सोने से भरा था। इसके बाद कर्मचारियों ने अशोक नगर थाने को सूचना दी।’’ उन्होंने कहा कि नकदी की गिनती की गई, जो 2.31 करोड़ रुपये और सोने का वजन एक किलो था।

उन्होंने कहा कि सात कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस आयुक्‍त ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि जिस अलमारी से नकदी और सोना बरामद हुआ है वह कई महीनों से बंद पड़ी थी।

पुलिस उन कर्मचारियों से पूछताछ करेगी जिनकी तहखाने में अलमारियों तक पहुंच है। उन्‍होंने कहा, ‘‘पैसा किसका है, कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।’’ योजना भवन में करोड़ों रुपये की नकदी मिलने की घटना को लेकर अब भाजपा ने सरकार पर निशाना साधा है।

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट किया कि आखिरकार सचिवालय के पास भ्रष्टाचार की जड़ मिल गई है। राठौर ने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार की गंगोत्री आखिरकार सचिवालय तक पहुंच ही गई। राजस्थान सचिवालय जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी बैठकर शासन चलाते हैं, वहां करोड़ों की नकदी और सोना बरामद होना इस बात का प्रमाण है कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार के संरक्षणदाता की भूमिका में है।’’

उन्‍होंने कहा, ‘‘दो हजार रुपये के नोट को चलन से बाहर करने का बयान देने वाले मुख्यमंत्री जी आप केवल इतना बता दीजिए कि आपका सचिवालय दो हजार के अनगिनत नोटों को क्यों उगल रहा है ? योजना भवन के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में किन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करोड़ों रुपए छिपाकर रखे गए?’’

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो