राजनीति से इतर राहुल गांधी का मां को शॉल ओढ़ाते तस्वीर ने इंटरनेट पर जीता सबका दिल, जिसने भी देखा देखते रह गए

By पल्लवी कुमारी | Published: December 24, 2019 04:48 PM2019-12-24T16:48:33+5:302019-12-24T16:48:33+5:30

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस ने 'सत्याग्रह' में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, महासचिव प्रियंका गांधी और कार्यसमिति के सदस्य सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए हैं।

Rahul Gandhi cover Sonia Gandhi with shawls picture goes viral Raj Ghat protest caa | राजनीति से इतर राहुल गांधी का मां को शॉल ओढ़ाते तस्वीर ने इंटरनेट पर जीता सबका दिल, जिसने भी देखा देखते रह गए

राजनीति से इतर राहुल गांधी का मां को शॉल ओढ़ाते तस्वीर ने इंटरनेट पर जीता सबका दिल, जिसने भी देखा देखते रह गए

Highlightsतस्वीर में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी को शॉल ओढ़ाते दिख रहे हैं।लोग इस तस्वीर को ट्वीट कर रहे हैं और शेयर कर राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं।

देश भर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। इस तस्वीर में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी को शॉल ओढ़ाते दिख रहे हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 23 दिसंबर को कांग्रेस ने राजघाट पर सत्‍याग्रह करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। 

23 दिसंबर को कांग्रेस के तकरीबन सभी नेता राजघाट पर खुले में बैठ कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन में सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी के साथ आई थीं। जब सभी बैठेने लगे तो सोनिया गांधी को ठंड लगने लगी। इसके बाद वह शॉल ओढ़ने की कोशिश करने लगी। इस पर राहुल गांधी ने फौरन अपनी जगह से उठते हुए अपनी मां को शॉल ओढ़ाया। 

लोग इस तस्वीर को ट्वीट कर रहे हैं और शेयर कर राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं।

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस ने 'सत्याग्रह' में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, महासचिव प्रियंका गांधी और कार्यसमिति के सदस्य सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल हुए हैं। इस मौके पर सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। बाद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिंदी और कई अन्य नेताओं ने देश की अलग अलग भाषाओं में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।

नागरिकता संशोधन कानून और हालिया विरोध प्रदर्शनों में छात्रों पर हुए बल प्रयोग की पृष्ठभूमि में मुख्य विपक्षी दल ने सत्याग्रह का आयोजन किया। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ किसी भी प्रदर्शन में राहुल गांधी पहली बार शामिल हुए हैं। 

Web Title: Rahul Gandhi cover Sonia Gandhi with shawls picture goes viral Raj Ghat protest caa

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे