Punjab Election Result: प्रचंड जीत के बाद दिल्ली पहुंचे भगवंत मान, केजरीवाल के छुए पैर, फिर मिले गले, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Published: March 11, 2022 03:28 PM2022-03-11T15:28:11+5:302022-03-11T15:44:35+5:30

इस मुलाकात में सबसे पहले भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पैरों को छूकर आशिर्वाद लिया और फिर बाद में उनसे गले मिले। इसी प्रकार भगवंत मान ने डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया से भी मुलाकात की।

Punjab Election Result AAP's Punjab CM candidate Bhagwant Mann meets Delhi CM and party's national convener Arvind Kejriwal | Punjab Election Result: प्रचंड जीत के बाद दिल्ली पहुंचे भगवंत मान, केजरीवाल के छुए पैर, फिर मिले गले, देखें वीडियो

Punjab Election Result: प्रचंड जीत के बाद दिल्ली पहुंचे भगवंत मान, केजरीवाल के छुए पैर, फिर मिले गले, देखें वीडियो

Highlightsभगवंत मान पंजाब की धुरी विधानसभा सीट से हुए हैं विजयीकांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ 58206 वोटों के मार्जिन से जीते हैं मान

नई दिल्ली: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। आप ने 117 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में 92 सीटों पर न केवल जीत हासिल की है, बल्कि दिग्गजों को मात देकर अपना लोहा मनवाया है। पार्टी के सीएम कैंडीडेट भगवंत मान शुक्रवार को दिल्ली के सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे।

जहां उन्होंने केजरीवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात में सबसे पहले भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पैरों को छूकर आशिर्वाद लिया और फिर बाद में उनसे गले मिले। इसी प्रकार भगवंत मान ने डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया से भी मुलाकात की। मनीष सिसौदिया ने भी मान को गले से लगाकर उनकी पीठ थपथपाई। गर्मजोशी के साथ हुई ये मुलाकात पंजाब सूबे में पार्टी की प्रचंड जीत को बयां करती है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव से पहले भगवंत मान को अपना सीएम कैंडीडेट घोषित किया था। वे धुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दलबीर सिंह गोल्डी के खिलाफ जीते हैं। मान ने कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ 58206 वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की है।

चुनाव के नतीजे बताते हैं आम आदमी पार्टी पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और मान राज्य के नए सीएम होंगे। यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस को महज 18 सीटों में जीत हासिल हुई है। स्वयं सीएम चन्नी और सिद्धू को शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

इसके अलाव शिरोमणि अकाली दल महज 4 सीटों में सिमटकर रह गई है। सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद सीट से हार गए। बीजेपी ने यहां दो सीटें जीती हैं और अन्य के खाते में 1 सीट आई है। 

Web Title: Punjab Election Result AAP's Punjab CM candidate Bhagwant Mann meets Delhi CM and party's national convener Arvind Kejriwal

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे