VIRAL: प्रियंका–राहुल का रिश्ता मिश्री जैसा, सांसद पप्पू यादव का बयान
By संदीप दाहिमा | Updated: December 24, 2025 14:59 IST2025-12-24T14:59:11+5:302025-12-24T14:59:49+5:30
पटना में बयान देते हुए पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा उनके परिवार जैसे हैं।

VIRAL: प्रियंका–राहुल का रिश्ता मिश्री जैसा, सांसद पप्पू यादव का बयान
VIRAL VIDEO: पटना में बयान देते हुए पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा उनके परिवार जैसे हैं। उन्होंने कांग्रेस संगठन का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी की सर्वोच्च संस्था कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) है और राहुल गांधी कांग्रेस के सर्वस्वीकृत नेता हैं।
#WATCH पटना, बिहार: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "रॉबर्ट वाड्रा हमारे परिवार का हिस्सा हैं। कांग्रेस की सर्वोच्च कमेटी CWC है। कांग्रेस में राहुल गांधी सर्वमान्य नेता हैं... प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों मिश्री की तरह हैं। हमें उन दोनों भाई-बहनों से सीखने… pic.twitter.com/b0Wv1EwVYb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2025
पप्पू यादव ने आगे कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का रिश्ता बेहद मजबूत और मधुर है। उन्होंने दोनों की तुलना मिश्री से करते हुए कहा कि देश को इन भाई-बहन से यह सीख लेनी चाहिए कि आपसी संबंधों में भरोसा और अपनापन क्या होता है।