'समझे नहीं, हिंदी अनुवाद करो मैडम', आधी रात को प्रियंका गांधी के 'ऊं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे' ट्वीट पर लोगों ने कर दिया ट्रोल

By पल्लवी कुमारी | Published: December 31, 2019 09:46 AM2019-12-31T09:46:47+5:302019-12-31T09:46:47+5:30

प्रियंका गांधी लगातार पिछले कुछ दिनों से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर निशाना साध रही हैं। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को नागरिकता कानून के विरोध का केंद्र बना दिया है

priyanka gandhi tweeted durga saptshati mantra midnight twitter reactions | 'समझे नहीं, हिंदी अनुवाद करो मैडम', आधी रात को प्रियंका गांधी के 'ऊं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे' ट्वीट पर लोगों ने कर दिया ट्रोल

'समझे नहीं, हिंदी अनुवाद करो मैडम', आधी रात को प्रियंका गांधी के 'ऊं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे' ट्वीट पर लोगों ने कर दिया ट्रोल

Highlightsट्विटर पर लोग प्रतिक्रिया देकर यह पूछना चाहती हैं कि आखिर प्रियंका गांधी कहना क्या चाहती हैं? प्रियंका गांधी के इस ट्वीट पर कई यूजर ने इसका हिंदी अनुवाद पूछा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सोमवार की रात 12.55 पर एक ट्वीट किया। जो वायरल हो गया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय विच्चे'। प्रियंका गांधी का यह ट्वीट वायरल हो गया है। प्रियंका गांधी के दुर्गा सप्तशती के इस मंत्र पर अटकलें तेज हो गई हैं। ट्विटर पर लोग प्रतिक्रिया देकर यह पूछना चाहती हैं कि आखिर प्रियंका गांधी कहना क्या चाहती हैं? 

प्रियंका गांधी के इस ट्वीट पर कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। कोई इस ट्वीट को राष्ट्रीयता से जोड़ रहा है तो कई यूजर ने इसे कामना सिद्धि मंत्र बताया है। एक यूजर ने सही उच्चारण करने की सलाह दी है। 

प्रियंका गांधी के इस ट्वीट पर कई यूजर ने इसका हिंदी अनुवाद पूछा है। उनके इस ट्वीट पर तरह-तरह के रिएक्शन देखे जा रहे हैं। देखें प्रतिक्रिया 

प्रियंका गांधी लगातार पिछले कुछ दिनों से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर निशाना साध रही हैं। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को नागरिकता कानून के विरोध का केंद्र बना दिया है। उनका कहना है कि सबसे ज्यादा सीएए को लेकर यूपी में ही दंगा हुए हैं। पिछले दिनों (30 दिसंबर) को मीडिया से मुखातिब हुईं प्रियंका गांधी ने सीधे सीएम योगी आदित्यनाथ के भगवा कपड़े पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवा हिंदुस्तान की धार्मिक परंपरा की पहचान है, जिसमें हिंसा की कोई जगह नहीं होती। 

Web Title: priyanka gandhi tweeted durga saptshati mantra midnight twitter reactions

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे