प्रियंका गांधी ने सीएम योगी के 'भगवा' पर साधा निशाना तो यूजर्स ने यूं किया पलटवार, किसी ने शायराना तो किसी ने दिए तीखे जवाब
By पल्लवी कुमारी | Updated: December 31, 2019 16:36 IST2019-12-31T16:36:20+5:302019-12-31T16:36:20+5:30
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'भगवा वस्त्र' पर टिप्पणी करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि राजनीति के लिये धर्मों की लड़ाई न शुरू की जाए।

प्रियंका गांधी ने सीएम योगी के 'भगवा' पर साधा निशाना तो यूजर्स ने यूं किया पलटवार, किसी ने शायराना तो किसी ने दिए तीखे जवाब
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान के बाद उत्तर प्रदेश में 'भगवा' पर राजनीति तेज हो गई है। सोमवार (30 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी ने भगवा धारण किया है, जो हिन्दू धर्म का चिन्ह है। उस धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है। प्रियंका गांधी अपने इस बयान को लेकर ट्विटर पर आलोचनाओं की शिकार हो रही हैं। कुछ ट्विटर यूजर्स ने प्रियंका गांधी पर तंज करते हुए लिखा है कि उन्हें भगवा रंग को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए। तो वहीं कुछ यूजर ने उन्हें शायराना अंदाज में जवाब दिया है।
प्रियंका गांधी के इस बयान के बाद सीएम ऑफिस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर प्रियंका को जवाब दिया गया है। सीएम ऑफिस की ओर से दो ट्वीट किए गए हैं। एक ट्वीट में लिखा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है। सब कुछ त्याग कर। वे न केवल भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं। भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है और योगी जी उस पथ के पथिक हैं।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है ।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) December 30, 2019
सब कुछ त्याग कर।
वे न केवल भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं।
भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है और योगी जी उस पथ के पथिक हैं।#भगवा_में_लोक_कल्याण
वहीं एक अन्य ट्वीट में लिखा गया है, ''संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दंडित होना ही पड़ेगा। विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुला कर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे?''
संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दण्डित होना ही पड़ेगा।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) December 30, 2019
विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुला कर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे ?#भगवा_में_लोक_कल्याण
ट्विटर पर सीएम ऑफिस की ओर से चलाए गए हैशटैग #भगवा_में_लोक_कल्याण के साथ एक यूजर ने प्रियंका पर तंज करते हुए लिखा, भारत के तिरंगे ध्वज के तीन रंगों में सबसे ऊपरी पट्टी का रंग भगवा ही होता है।
भारत के तिरंगे ध्वज के तीन रंगों में सबसे ऊपरी पट्टी का रंग भगवा ही होता है#भगवा_में_लोक_कल्याणpic.twitter.com/z5IEYBchuP
— Anand awasthi (@devilanant) December 30, 2019
एक यूजर ने लिखा है, योगी आदित्यनाथ का भगवा चोला व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है देश की आध्यात्मिक विरासत है, प्रियंका गांधी।
योगी आदित्यनाथ का भगवा चोला व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है देश की आध्यात्मिक विरासत है
— Hema (Reshma ) (@ReshmaLalwani6) December 31, 2019
-- प्रियंका गांधी
लेकिन दुर्गाजी का मंत्र 'ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै।। कॉपी पेस्ट करते ही प्रियंका गांधी दुर्गाअवतार हो गई है? 😎
गजब चाटुकारिता 😎#byebye2019https://t.co/susmw2ArHe
एक यूजर ने लिखा है, सीएम योगी को ज्ञान देने से अच्छा होता अगर आपने ये ज्ञान अपने नेताओं को दिया होता।
प्रियंका गांधी वाड्रा जों भगवा पर योगी महाराज जी को ज्ञान दें रही है।
— राजीव पटेल (@RajivPa64534116) December 31, 2019
यहीं ज्ञान सुशील कुमार शिंदे,पी चिदंबरम और दिग्विजय सिंह को दिया होता तो भगवा आंतकवाद की फर्जी कहानियां ना गड़ते यह कांग्रेस के नेता।
कांग्रेस हमेशा से हिन्दू विरोधी रही है ये मां दुर्गा का गलत मंत्र लिख कर अपमानित किया है प्रियंका गांधी ने ये पार्टी हमेशा ही भगवा और हिन्दुओं का अपमान करते आई है। फिर भी कुछ हिन्दू हैं जो ऐसे हिन्दू विरोधी पार्टी का समर्थन करते हैं। इन्हें शर्म आनी चाहिए।
— Vartika Keshari (@keshari_vartika) December 31, 2019
एक यूजर ने लिखा, हार-जीत का अंत है भगवा, दिशा है भगवा, दिगंत है भगवा, आरम्भ सृष्टि का अंत है भगवा, गीता का हर बंध है भगवा।
हार-जीत का अंत है भगवा
— akhand pratap shahi (@AkhandShahi) December 30, 2019
दिशा है भगवा,दिगंत है भगवा
आरम्भ सृष्टि का अंत है भगवा
उषानिशा संबंध है भगवा
गीता का हर बंध है भगवा
कुरूक्षेत्र का अंत है भगवा
प्रस्फुट प्राकृत रंग है भगवा
गार्हस्थ्य स्तम्भ है भगवा
ब्रह्मचर्य का रंध्र है भगवा
गुरु-शिष्य अनुबंध है भगवा#भगवा_में_लोक_कल्याणhttps://t.co/aUst26S4DF
एक यूजर ने लिखा, देखिए यह हमेशा ही भगवा और हिंदू संस्कृति के खिलाफ बोलती हैं।
See the irony that who talk about Bhagwa and Hindu Culture. They always say that Bhagwa is communal and it is agenda of RSS they understand that they actually under estimate Yogi as he handle the situation very well.Hence this is damage control.@Real_Anuj#भगवा_में_लोक_कल्याणhttps://t.co/DlPlARmz6A
— Anirudh Bansal (@anirudh05495297) December 30, 2019
एक यूजर ने बताया कि किसी ना किसी रंग का महत्व और धार्मिक संबंध जरूर होता है।
Red, Orange, Saffron Lord Sun, White Moon, Venus, MARS, NEPTUNE PINK, Mercury Green, Jupiter Yellow, Saturn, URANUS TURQUOISE. Lord Ganesha, Vishnu, Shiva prefer Yellow, Goddess Lakshmi all colors, Saraswati White & Maa Parvathi RED because of her POWER. #भगवा_में_लोक_कल्याण
— Nuclear Kaushal (@noorani_sun) December 30, 2019
यहां पढ़ें प्रियंका गांधी का 'भगवा' को लेकर दिया पूरा बयान
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार (30 दिसंबर) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम योगी ने भगवा धारण किया है, जो हिन्दू धर्म का चिन्ह है। उस धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है। प्रियंका ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि वह बदला लेंगे, उस बयान पर पुलिस प्रशासन कायम है। इस देश के इतिहास में शायद पहली बार एक मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया।
प्रियंका गांधी ने कहा, ''उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने योगी के वस्त्र धारण किये हैं। भगवा धारण किया है। यह भगवा आपका नहीं है। ये भगवा हिन्दुस्तान की धार्मिक आध्यात्मिक परंपरा का है। हिन्दू धर्म का चिन्ह है। उस धर्म को धारण करके ... उस धर्म में रंज, हिंसा और बदले की भावना की कोई जगह नहीं है ।''
प्रियंका ने कहा, ''ये कृष्ण भगवान का देश है जो करूणा के प्रतीक हैं । भगवान राम करूणा के प्रतीक हैं। शिव जी की बारात में सब नाचते हैं। इस देश की आत्मा में हिंसा, बदला, रंज इन चीजों की जगह नहीं है। जैसे कृष्ण ने अर्जुन को प्रवचन दिया । महाभारत के युद्ध में जब वो महान योद्धा युद्ध के मैदान में खड़े थे। रंज और बदले की बात नहीं की। उन्होंने करूणा और सत्य की बात उभारी।'' (पीटीआई इनपुट के साथ)