लाइव न्यूज़ :

बॉक्सर ने पीएम मोदी से कहा- सरजी राम राम, और कैसे हो? पीएम ने जवाब में कहा- मैं तेरे जैसा ही हूँ | VIDEO

By रुस्तम राणा | Updated: December 25, 2025 17:58 IST

इस दौरान पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में सिरसा से आए बॉक्सर नीरज सिंह से बातचीत की। उन्होंने नीरज को उसी अंदाज में जवाब दिया जिस अंदाज में भारतीय बॉक्सर ने पीएम से सवाल किए।

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो क्लिप में प्रधानमंत्री सांसद खेल महोत्सव को वर्चुअली संबोधित करते हैं।  इस दौरान पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में सिरसा से आए बॉक्सर नीरज सिंह से बातचीत की। उन्होंने नीरज को उसी अंदाज में जवाब दिया जिस अंदाज में भारतीय बॉक्सर ने पीएम से सवाल किए। वीडियो में बॉक्सर पीएम मोदी से पहले राम राम करते हैं। फिर पूछते हैं कैसे हैं आप? इस पर प्रधानमंत्री मोदी उन्हीं के अंदाज में कहते हैं आपके जैसा हूँ। 

नीरज कहते हैं, "सरजी राम राम, और कैसे हो? पीएम ने जवाब में कहा- मैं तेरे जैसा ही हूँ।" इस पर सभा में मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हँसने लगते हैं और पीएम मोदी भी हँसते हैं। पीएम और नीरज के बीच बातचीत का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर लोग अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पीएम ने इस दौरान कहा कि 2014 से पहले खेल विभाग में और टीम चयन में होने वाली अनियमिततायें अब खत्म हो गई है और गरीब परिवारों के बच्चे भी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर शीर्ष स्तर पर पहुंच रहे हैं।  

युवाओं में खेल संस्कृति और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के लिये आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव’ के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महोत्सव में शहरों से लेकर गांवों तक हर पृष्ठभूमि के लोगों की सहभागिता दिखाती है कि इसका दायरा और प्रभाव कितना बड़ा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो