लाइव न्यूज़ :

April's Pink Moon 2019: आज दिखेगा Pink Moon, जानें निकलने का समय

By रजनीश | Updated: April 20, 2019 19:22 IST

पिंक मून 19 अप्रैल की रात दुनिया भर में दिखाई देगा। मौसम साफ रहने पर इसे बहुत आसानी से देखा जा सकता है। नासा के एक ब्‍लॉग के मुताबिक पिंक मून को आज से तीन दिनों तक देखा जा सकेगा।

Open in App

आसमान में आज आपको पिंक मून (Pink Moon) देखने को मिलेगा। नाम पढ़ने के बाद अगर आप सोच रहे हैं कि आज आपको बिल्कुल अलग रंग यानी गुलाबी रंग का चांद देखने को मिलेगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसका नाम 'पिंक मून' जरूर है लेकिन ये गुलाबी बिल्कुल नहीं है। इसका नाम पिंक मून (Pink Moon 2019) रखा गया। एक फूल के नाम पर इसका नाम 'पिंक मून' रखा गया है। यह एक खास तरह का फूल है जो अमेरिका में वसंत ऋतु के दौरान खिलता है। यह फूल गुलाबी रंग का होता है और यह वसंत ऋतु में जमीन को ऐसे ढक देता है जैसे जमीन पर किसी ने गुलाबी रंग का कंबल बिछा दिया हो..

क्‍या है पिंक मून?'पिंक मून' पुराना और प्रचलित नाम है। इसके पीछे की कहानी है कि नेटिव अमेरिका के आदिवासी लोग फसल कटाई का समय याद रखने के लिए अप्रैल के चांद को पिंक मून कहते थे। क्योंकि अप्रैल महीने में चारों तरफ पिंक फ्लोक्‍स के फूल ही फूल दिखते हैं। इसी से पूर्णिमा के चांद का नाम 'पिंक मून' रख दिया। 

इन नामों से भी जाना जाता हैपिंक मून को 'ग्रास मून' (Grass Moon), फिश मून (Fish Moon) और एग मून (Egg Moon) के नाम से भी जाना जाता है। नेटिव अमेरिकन ने हर महीने पूर्णिमा के चांद को अलग-अलग नाम इसलिए दिया क्योंकि वहां के आदिवासी चांद के जरिए ऋतुओं की गणना करते थे। इसी वजह से उन्‍होंने हर महीने के पूरे चांद को एक नाम दे दिया था।

कब और कहां दिखाई देगा पिंक मून? पिंक मून 19 अप्रैल की रात दुनिया भर में दिखाई देगा। मौसम साफ रहने पर इसे बहुत आसानी से देखा जा सकता है। नासा के एक ब्‍लॉग के मुताबिक पिंक मून को आज से तीन दिनों तक देखा जा सकेगा। पूर्णिमा का ये पिंक मून भारतीय समयानुसार आज शाम 4:42 बजे से दिखने लगेगा। 

क्या है अगले चांद का नाम?इसी तरह पूर्णिमा का अगला चांद 18 मई को दिखाई देगा जिसका नाम 'फ्लावर मून' (Flower Moon) रखा गया है।

टॅग्स :पूर्णिमा
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

भारतमाघ पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठPrayagraj Magh Mela 2026: पौष पूर्णिमा से शुरू हुआ माघ मेला, जानिए क्या है इसका पौराणिक इतिहास

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो