लोगों को पसंद आया दूल्हा-दुल्हन के वरमाला का खेल, जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
By वैशाली कुमारी | Published: July 16, 2021 09:08 PM2021-07-16T21:08:46+5:302021-07-16T21:08:46+5:30
सोशल मीडिया पर एक मजाकिया वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वरमाला के वक्त दूल्हा-दुल्हन की मस्ती देखने लायक है।
सोशल मीडिया पर एक मजाकिया वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वरमाला के वक्त दूल्हा-दुल्हन की मस्ती देखने लायक है। शादियों में ऐसे हंसी मजाक तो होते ही रहते हैं और यदि ये ना हों तो इनके बिना शादी अधूरी सी लगती है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो ने धूम मचाई है, यह वीडियो दुल्हनिया नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया था।
इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन वरमाला की रस्म के लिए स्टेज पर खड़े हैं। इसी दौरान दूल्हे को शरारत सूझती है और वह दुल्हन के साथ खेल खेलने लगता है। दुल्हन वरमाला डालने की बहुत कोशिश करती है और परेशान हो जाती है। दुल्हन जब इतनी कोशिश करने के बाद भी दूल्हे को वरमाला नहीं पहना पाती है तो परेशान होकर और थक कर सोफे पर बैठ जाती है। दूल्हे ने यह देखा तो उसे लगा कि वह हार गई है इसीलिए वह भी सोफे पर जाकर बैठ गया लेकिन दुल्हन का इरादा कुछ और ही था, जैसे ही दूल्हा सोफे पर बैठा उसने उसके गले में झट से वरमाला डाल दी।
अब तक 1 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। सभी को दूल्हा दुल्हन की यह चुलबुली जोड़ी खूब पसंद आ रही है और खासकर की हाजिर जवाब दुल्हन।
भारतीय शादी होती ही इतनी शानदार, मजेदार और रस्मों से भरी हुई। शादी का दिन दूल्हा दुल्हन के लिए बहुत महत्वपूर्ण और थका देने वाला होता है मगर इसी बीच दोनों अपना यह खास दिन और यादगार बनाने के लिए थोड़ी बहुत शरारत एक दूसरे के साथ कर लेते हैं। शादी के ऐसे मजाकिया वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहे हैं।