वीडियो: चीन में लोग खाते है पत्थर! स्ट्रीट फूड का क्लिप देख आप भी हो जाएंगे हैरान

By आजाद खान | Updated: June 28, 2023 18:49 IST2023-06-28T18:42:48+5:302023-06-28T18:49:11+5:30

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि चीन में एक शेफ पत्थर का फूड तैयार कर रहा है और इसके बाद लोग इसे बड़े चाव से खा भी रहे है।

People in China eat stones You will also be surprised to see the clip of street food | वीडियो: चीन में लोग खाते है पत्थर! स्ट्रीट फूड का क्लिप देख आप भी हो जाएंगे हैरान

फोटो सोर्स: Twitter@notfarmerwife

Highlightsइंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चीन में लोग बतौर फूड पत्थर खाते हुए देखे गए हैं। क्लिप को देख सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी हैरान दिख रहे है।

Viral Video:  सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोगों को पत्थर खाते हुए देखा गया है। चीन के इस खाने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर इसका मजा भी ले रहे हैं। इस फूड को चीन में "स्टर-फ्राइड स्टोन्स" कहा जाता है और इसे सुओडियू के नाम से जाना जाता है। 

आपको बता दें कि इस फूड को चीन के लोग अभी खाना शुरू नहीं किए है बल्कि इस खाने का बरसों पुराना इतिहास है। बताया जा रहा है कि चीन के समुद्री व्यापारी जब सामान को पहुंचाते-पहुंचाते थक जाते तो अपनी भूक को शांत करने के लिए इन पत्थरों को खाते थे। यह परंपरा तब से चलता आ रहा है और आज भी इसे वहां के लोग चलाते आ रहे है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक चीनी शेफ पत्थरों का फूड तैयार कर रहा है। वह बकायदा पत्थरों को जमा कर रहा है और उसे पैन में डालकर उस पर मसाला छिड़कर उसे फ्राई कर रहा है। इस फूड को तैयार होते हुए देखा जा सकता है और इसके बाद लोग इस खा रहे है, यह भी वीडियो में देखने को मिल रहा है। 

क्या है पूरा मामला, सच में क्या चीन में लोग पत्थर खा रहे

आपको बता दें कि चीन के लोगों द्वारा पत्थर के खाने का मामला पहला केस नहीं है। इससे पहले जब चीनी नाविक नदी में सामान की सप्लाई करते हुए थक जाते थे तो तब वे इन पत्थरों का जमा कर इसे खाते थे और अपने भूख को शांत करते थे। ऐसे में यह माना जाता है कि यह नुस्खा नाविकों द्वारा अपने मौखिक इतिहास के माध्यम से पीढ़ियों से चला आ रहा है।

इस फूड को इसके तैयार करने के तरीके को लेकर इसे "दुनिया का सबसे कठोर व्यंजन" भी कहा जाता है। चीनी लोगों के द्वारा पत्थरों को बतौर फूड खाना यह सही खबर और जानकारी नहीं है बल्कि वे केवल पत्थर पर लगे मसालों को खा कर व उसे चूस कर खाली पत्थर को फेंक देते है। 

Web Title: People in China eat stones You will also be surprised to see the clip of street food

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे