लाइव न्यूज़ :

धार्मिक किताब पर लड़की ने की पेशाब तो मिली ये सजा? जानें दिल दहला देने वाली सच्चाई

By राहुल मिश्रा | Updated: March 23, 2018 13:29 IST

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की की तस्वीर वायरल हुई है जिसमें दावा किया है कि इस लड़की ने दुनिया की सबसे बड़ी किताब पर पेशाब की थी। इसीलिए भगवान ने उसकी ये हालत की है।

Open in App

क्या आप कभी ऐसा सोच सकते हैं कि किसी धार्मिक ग्रंथ पर पेशाब पर पेशाब करने या उसे खंडित कर देने से क्या हो सकता है? शायद आपके चेहरे चेहरे पर मोटे बड़े-बड़े बाल उग आएं और आपका चेहरा बदसूरत हो जाए या ऐसा भी हो सकता है कि भगवान आपका हाल बुरा कर दें? लेकिन ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, दरअसल पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक लड़की की तस्वीर वायरल हुई है जिसमें दावा किया है कि इस लड़की ने दुनिया की सबसे बड़ी किताब पर पेशाब की थी। इसीलिए भगवान ने उसकी ये हालत की है।

इस वायरल युग में तस्वीरों के माध्यम से फैलाए जा रहे इस मैसेज में अलग अलग धर्म के लोग अलग अलग मिथक पेश कर रहे हैं। जिनमें कहा जा रहा है कि इस लड़की ने कुरान/गीता पर पेशाब की जिसके फलस्वरूप भगवान ने उसके चेहरे का हाल ऐसा कर दिया लेकिन क्या यही सच है जो तस्वीरों में बताया जा रहा है? आज हम आपको इस वायरल होती तस्वीर की दिल दहला देने वाली सच्चाई से अवगत करा रहे हैं, जिसके बारे में जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है, इससे पहले की आप भी इस तस्वीर को अपने सोशल अकाउंट से शेयर कर कुछ नया मिथक न जोड़ दें।

चेहरे पर बाल और बदसूरत चेहरा-जी हां! आप जिस चेहरे को इस तस्वीर के माध्यम से देख पा रहे हैं उसे लोग बदसूरत और भेड़िया कह कर बुला रहे हैं। इसके पीछे की वजह हैं लड़की के चेहरे पर बालों का होना! साथ ही अफवाह यह भी है कि यह लड़की भारत के किसी शहर की रहने वाली है।

हिन्दुओं के भगवान तो मुसलमानों के खुदा वाला मैसेज-सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को इन दोनों धर्म के लोगों ने शेयर किया है, जिनके कुछ स्क्रीनशॉट हमने आपको दिखाए हैं, यकीन मानिए ऐसे संदेश सैकड़ों हैं। हालांकि संदेशों की भाषा और प्रयोग हुई व्याकरण की गलतियों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी सोच क्या रही होगी, जिन्हें अपनी मातृभाषा को लिखने का ज्ञान नहीं है। इन संदेशों में धर्म का पूरा ध्यान रखा गया है। अगर लड़की हिन्दू है तो उसका यह हाल भगवान ने किया है और अगर मुसलमान है तो उसका यह हाल खुदा का किया हुआ है।

यह है वायरल तस्वीर की सच्चाई-जब यह तस्वीर हमारी नजरों में आई तब हमने गूगल को थोड़ा खंगाला। हमें ये तस्वीर वाली लड़की की सैकड़ों तस्वीरें इंटरनेट पर मिल गईं और जब हम तस्वीरों की तह तक पहुंचे तो हैरान कर देने वाली सच्चाई सामने आई। हमें इस लड़की से जुड़ी कई ख़बरें पढ़ने को मिलीं, कुछ में इसे भगवान का श्राप बताया गया तो कई खबरों में हमें असल सच्चाई भी देखने को मिली। ऐसी ही कुछ ख़बरें मई 2016 में ब्रिटेन, अमेरिका और भारत सहित कई देशों के प्रमुख  अखबारों में प्रकाशित हुई थीं। 

भारत नहीं बांग्लादेश की है लड़की-ख़बरों के अनुसार तस्वीर में जो लड़की नजर आ रही है, उसका नाम बीथी अख्तर है। बीथी बांग्लादेश की निवासी हैं और उनकी उम्र 13 साल है लेकिन उनके चेहरे पर उगे इतने सारे बालों की वजह भगवान का श्राप नहीं बल्कि 'वरवुल्फ सिंड्रोम' है जोकि एक बहुत दुर्लभ बीमारी है। इतनी दुर्लभ कि दुनिया में इसके गिनती के केस हुए हैं। जानकारों की मानें तो दुनिया में अभी तक 4-5 ही इस तरह के मामले सामने आए हैं।

अब आप समझ ही गए होंगे इस वायरल होती तस्वीर की वास्तविक कहानी! बीथी अख्तर की बीमारी की इस ह्रदयविदारक कहानी को देश-विदेश के कई अखबारों ने प्रमुखता से छापा था। लेकिन कुछ लोगों के शरारती दिमाग ने 13-14 साल की एक बच्ची की बीमारी को लोगों को डराने का जरिया बना दिया जोकि बेहद शर्मनाक है।

टॅग्स :अजब गजबवायरल कंटेंटबांग्लादेशसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप