लाइव न्यूज़ :

जजों ने संविधान की शपथ लेकर की शादी, डाल दी वरमाला, न गाजा-बाजा और न ही सिंदूरदान...

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2021 18:28 IST

खगड़िया व्‍यवहार न्‍यायालय में जज आदित्य प्रकाश तथा पटना व्‍यवहार न्‍यायालय में जज आयुषी कुमारी की शादी चर्चा का विषय बन गया है.

Open in App
ठळक मुद्देविवाह में दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए. इसमें बैंड-बाजा नहीं था.दूल्‍हा व दुल्‍हन ने शपथ पत्र पढे़, फिर एक-दूसरे के गले में जयमाला डाले.सिंदूर का इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधन के रूप में करने का अधिकार देते हैं.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में एक अनूठी शादी सामने आई है. न पंडित, न बैंड बाजा और न ही बाराती. यहां तक कि कन्यादान, सिंदूरदान व अग्नि के सात फेरे की रस्‍में से अलग हटकर संविधान की सपथ के साथ ही शादी संपन्न हो गई.

इस शादी के बंधन में बंधने वाले खगड़िया व्‍यवहार न्‍यायालय में जज आदित्य प्रकाश तथा पटना व्‍यवहार न्‍यायालय में जज आयुषी कुमारी की शादी चर्चा का विषय बन गया है. उल्लेखनीय है कि परंपरागत शादियों और दिखावे हटकर यह शादी दिन में संपन्न हुई. इस विवाह में दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए. इसमें बैंड-बाजा नहीं था.

दान-दहेज रहित इस शादी में दूल्‍हा व दुल्‍हन ने शपथ पत्र पढे़, फिर एक-दूसरे के गले में जयमाला डाले. पहले दुल्हन ने शपथ पत्र पढा. इसके बाद दोनों ने एक साथ शपथ पत्र पढ़ा. जयमाला के बाद दूल्हे ने शपथ ली कि वे अपनी पत्नी को सिंदूर का इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधन के रूप में करने का अधिकार देते हैं.

बताया जाता है कि खगड़िया जिले के व्‍यवहार न्‍यायालय में जज आदित्य प्रकाश वैशाली जिला मुख्‍यालय हाजीपुर के युसूफपुर के रहने वाले हैं. जबकि पटना व्‍यवहार न्‍यायालय में जज आयुषी कुमारी पटना के फुलवारीशरीफ स्थित पूर्णेन्दू नगर की रहने वाली हैं. दोनों ने कम खर्चे में आदर्श विवाह करने का फैसला लिया. दोनों जजों ने ऐसी सादगीपूर्ण शादी कर आज आडंबर भरे समय में एक बड़ा उदाहरण पेश किया है. जिसकी सर्वत्र चर्चा हो रही है.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो