लाइव न्यूज़ :

पटना में यातायात पुलिस ने किया कारनामा, कार में हेलमेट पहनकर नहीं बैठने पर काट दिया 1000 का चालान

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2021 21:43 IST

पटना के कंकड़बाग थाना इलाके में घटी है. प्रकाश चंद्र अग्रवाल पटना हाईकोर्ट में वकालत करते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपटना में वाहन जांच के दौरान यातायात पुलिस ने अनोखा काम कर दिया है. एक हजार रुपए का जुर्माना रसीद काट कर पकड़ा दिया.वकील साहब इस मामले को आगे बढ़ाने में जुट गए हैं.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना की यातायात पुलिस ने एक अनूठा कारनामा कर दिखाया है. यह जानकर आश्चर्य होगा कि पटना ट्रैफिक पुलिस ने कार में हेलमेट नहीं पहने के कारण एक शख्स का चालान काट दिया है.

अब ऐसी गलती करने के बाद ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह फंसती दिख रही है. यातायात नियम में शायद ही यह प्रावधान हो, लेकिन पटना में वाहन जांच के दौरान यातायात पुलिस ने अनोखा काम कर दिया है. बताया जा रहा है कि पटना के कंकड़बाग थाना इलाके में घटी है. प्रकाश चंद्र अग्रवाल पटना हाईकोर्ट में वकालत करते हैं.

वह कार से कहीं जा रहे थे, लेकिन वह सीट बेल्ट में नहीं पहन पाए थे. इसी दौरान यातायात पुलिस ने रोककर कार के कागजात की जांच की. वकील का कहना है कि उनकी कार के कागजात सही मिलने के बाद हेलमेट न पहनने का दोषी लिखित में बताते हुए एक हजार रुपए का जुर्माना रसीद काट कर पकड़ा दिया.

वकील साहब इस मामले को आगे बढ़ाने में जुट गए हैं. रसीद मिलने के बाद से कार मालिक परेशान हैं. परेशानी इस बात को लेकर है कि क्या ट्रैफिक के नए नियम में कार सवारों को भी हेलमेट पहनना पड़ेगा? अधिवक्ता ने इस पूरे मामले की शिकायत अधिकारियों से की है.

टॅग्स :पटनाट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा