लाइव न्यूज़ :

पटना में पानी ही पानी, देखें 'जलप्रलय' की ऐसी तस्वीरें, जिसने सोशल मीडिया पर नीतीश सरकार की खोली पोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2019 15:26 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के मद्देनजर रविवार(29 सितंबर) को फिर बैठक की और पटना में जलजमाव वाले इलाकों का दौरा की हालात का जायजा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में भारी बारिश के चलते बीते 24 घंटों के दौरान 20 से अधिक लोगों की मौत हो गयी। पटना के सरदार पटेल भवन स्थित आपदा प्रबंधन विभाग में अपने कक्ष में नीतीश ने आलाधिकारियों के साथ रविवार को उच्चस्तरीय बैठक की।

बिहार में भारी बारिश के चलते बीते 24 घंटों के दौरान 20 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य जख्मी हो गए। अभी तक बिहार में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को पटना शहर के खगौल थाना अंतर्गत दानापुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के समीप भारी बारिश के कारण एक ऑटोरिक्शा पर पेड़ गिर जाने से उसमें सवार डेढ़ साल की एक बच्ची और तीन महिलाओं की मौत हो गयी। पटना में हर जगह पानी ही पानी भर गया है। यहां तक की पटना के पॉश इलाके बेली रोड, कंड़क बाग में भी पानी भर गया है। 

रविवार को लगातार बरसात के चलते पटना के ठाकुरबाड़ी रोड पर भारी जलजमाव हो गया। इस दौरान दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। सोशल मीडिया पर #patnafloods ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें शेयर की गई है, जो मौजूदा नीतीश कुमार सरकार की पोल खोल रही है।  

पटना के सरदार पटेल भवन स्थित आपदा प्रबंधन विभाग में अपने कक्ष में नीतीश ने आलाधिकारियों के साथ रविवार को उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा नदी के दोनों किनारे स्थित 12 जिलों में कहीं-कहीं लोगों के लिये दिक्कत की स्थिति पैदा हो गयी। अब पिछले पांच-छह दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है। कोई सूचना नहीं है कि अब रुकेगी।

टॅग्स :बिहारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल