लाइव न्यूज़ :

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान सुखोई सुपरजेट 100 बना आग का गोला, वीडियो वायरल

By रजनीश | Updated: May 6, 2019 19:19 IST

विमान ने मॉस्को एयरपोर्ट से उत्तरी रूस के मरमांस्क शहर के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही विमान में धुआं उठने लगा। इस पर विमान के चालक दल ने एटीसी को सूचना दी और विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई।

Open in App

रूस की राजधानी मॉस्को में रविवार को इमर्जेंसी लैंडिंग के वक्त एक विमान में आग लग गई। इस घटना में 41 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को हुए इस हादसे में जब विमान हवा में ही था, तभी उसमें आग लग गई। इसके बाद विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, हालांकि क्रैश लैंडिंग के वक्त विमान पूरी तरह आग का गोला बन चुका था। 

सुखोई सुपरजैट 100 यात्री विमान में दुर्घटना के वक्त विमान में 78 लोग सवार थे। आग लगने से 41 लोगों की मौत हो गई। 37 को बचा लिया गया है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घटना मॉस्को एयरपोर्ट पर हुई है। एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने विमान से बाहर निकलने में भी देरी की क्योंकि वे अपने सामान को साथ ले जाना चाहते थे।

हादसे का शिकार हुए सुखोई यात्री विमान ने । इसमें 73 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे। दुर्घटना की जांच कर रही टीम की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेन्को ने कहा कि विमान में मौजूद 78 लोगों में से सिर्फ 37 लोग जीवित हैं, यानी 41 लागों की मौत हो गई है।

विमान ने मॉस्को एयरपोर्ट से उत्तरी रूस के मरमांस्क शहर के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही विमान में धुआं उठने लगा। इस पर विमान के चालक दल ने एटीसी को सूचना दी और विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो कितना भयानक था इसका अंदाजा विडियो में दिख रही आग की लपटों और आसमान में उठते धुएं को देखकर लगाया जा सकता है। 

सोशल मीडिया पर इस हादसे के विडियो भी शेयर किए गए हैं। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विमान दो साल पुराना था।

टॅग्स :रूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो