लाइव न्यूज़ :

'ऐसे अमानुष को काला पानी देना चाहिए', सीएम योगी का वीडियो शेयर कर पप्पू यादव ने बताया ढोंगी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 25, 2019 16:55 IST

पप्पू यादव ने सीएम योगी के लिए ढोंगी और अमानुष जैसे कठोर शब्दों का इस्तेमाल अपने ट्वीट में किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''इस ढोंगी को एक मिनट पद पर रहने का हक है क्या? क्या चुनाव आयोग का अंतिम संस्कार हो चुका है...?''

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के भाषण का वीडियो साझा कर पप्पू यादव ने उन्हें बताया ढोंगी।पप्पू यादव ने ट्वीट में लिखा कि ऐसे अमानुष को काला पानी देना चाहिए।

जन अधिकार पार्टी अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण वाला एक वीडियो अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए उन पर निशाना साधा है। 

पप्पू यादव ने सीएम योगी के लिए ढोंगी और अमानुष जैसे कठोर शब्दों का इस्तेमाल अपने ट्वीट में किया। पप्पू यादव ने ट्वीट में लिखा, ''इस ढोंगी को एक मिनट पद पर रहने का हक है क्या? क्या चुनाव आयोग का अंतिम संस्कार हो चुका है? क्या कोई सीएम चुनाव प्रचार में कह सकता है कि कोई इरफान अंसारी जीतेगा तो मंदिर तो नहीं ही बनाएगा न! जनता ने 35 हजार से इरफान को जिताकर करारा तमाचा मारा। ऐसे अमानुष को काला पानी देना चाहिए।''

पप्पू यादव ने करीब आधा मिनट का योगी आदित्यनाथ का जो वीडियो ट्वीट किया है, उसमें यूपी के सीएम कहते सुनाई दे रहे हैं, ''आप सोचिए, कांग्रेस इस समस्या का समाधान चाहती ही नहीं थी.. और आप ऐसे भी जान सकते हैं.. कोई इरफान अंसारी जीतेगा तो मंदिर तो नहीं ही बनाएगा न.. उनके लिए तो कोई बीरेंद्र मंडल चाहिए न..।''

पप्पू यादव के इस ट्वीट को लेकर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ यूजर्स पप्पू यादव को ही ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ सीएम योगी को भला-बुरा कह रहे हैं। कुछ यूजर्स, जिन्होंने संतुलित भाषा का इस्तेमाल करते हुए चुटकी ली, उनकी प्रतिक्रियाएं इस प्रकार हैं-

टॅग्स :पप्पू यादवयोगी आदित्यनाथवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल