लाइव न्यूज़ :

भारत को जवाब देने चला था पाकिस्तान पर हो गई ये बड़ी गलती, सोशल मीडिया पर बना मजाक, यूजर्स बोले- नकल में भी अक्ल चाहिए

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 11, 2020 15:02 IST

भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के पाक अधिकृत हिस्से गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद का मौसम अपडेट देना शुरू किया है। जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से लद्दाख का मौसम रिपोर्ट बताया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देलद्दाख का मौसम अपडेट देते वक्त पाकिस्तान के रेडियो ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गड़बड़ी की। ट्विटर पर पाकिस्तान की रेडियो का स्क्रीनशॉट लोग जमकर शेयर कर मजाक बना रहे हैं।

नई दिल्ली:पाकिस्तानमौसम अपडेट को लेकर भारत को जवाब देने के चक्कर में सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गया है। भारतीय चैनलों पर पीओके के मौसम अपडेट के बाद पाकिस्तान सरकार ने भी लद्दाख का मौसम बताकर जवाब देना चाहा। लेकिन पाकिस्तान के रेडियो ने लद्दाख का मौसम अपडेट देते वक्त गलती कर दी। पाकिस्तान के रेडियो ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गड़बड़ी कर दी। जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने फौरन भाप लिया और पाकिस्तना की सरकार और पाकिस्तानी रेडियो का जमकर मजाक बनाया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा है कि नकल में भी अकल चाहिए। कई यूजर ने लिखा है, कॉमन सेंस के लिए RIP। 

पाकिस्तान रेडियो ने लद्दाख का मौसम अपडेट वाले ट्वीट में क्या लिखा? 

पाकिस्तान रेडियो ने ट्वीट किया, ''लद्दाख में अधिकतम तापमान -4 डिग्री सेंटीग्रेड है और न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेंटीग्रेड।'' जबकि माइनस लगने पर अंकों के बढ़ने के साथ उसकी वैल्यू कम हो जाती है।  

पाकिस्तान रेडियो के मौसम अपडेट वाली ट्वीट का स्क्रीनशॉट

एक यूजर ने लिखा, ''गलत अधिकतम -1 और न्यूनतम -4 होगा।''

एक यूजर ने लिखा,  नकल में भी अकल चाहिए। भारत को कॉपी करने से पहले भारत जैसे बन जाओ।

एक यूजर ने लिखा, पाकिस्तान के रेडियो वाले कभी स्कूल नहीं गए हैं।

एक यूजर ने लिखा, पाकिस्तान को कौन समझाए कि नकल के लिए भी अक्ल चाहिए।

एक यूजर ने लिखा, मिनिमम टेम्परेचर -1 और मैक्सिमम टेम्परेचर -4 ये है पाकिस्तान के रेडियो का गणित।

एक यूजर ने लिखा, स्कूलों में मैथ्स की बजाए और पढ़ाओ आतंक के पाठ!

एक यूजर ने लिखा, भारतीय चैनलों पर पीओके के मौसम अपडेट से बौखलाया पाकिस्तान लद्दाख की रिपोर्ट दिखाकर जवाब देना चाहता था, लेकिन मजाक का पात्र बन गया।

एक अन्य यूजर ने भी लिखा, पाकिस्तान को मालूम नहीं शायद नकल मे भी अक्ल की जरूरत है।

5 मई से भारत दे रहा है गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद का वेदर अपडेट

भारतीय मौसम विभाग के प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के क्षेत्रों को भी अब अपने मौसम पूर्वानुमान में शामिल करने का फैसला मई 2020 के शुरुआती हफ्ते में किया था। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया था कि भारतीय मौसम विभाग ने गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के लिए भी पूर्वानुमान जारी करना प्रारंभ किया है जो अभी पाकिस्तान के कब्जे वाला इलाका है। इस संबंध में पूर्वानुमान जम्मू कश्मीर मौसम विज्ञान उप मंडल के तहत 5 मई से जारी किया जा रहा है।

टॅग्स :पाकिस्तानट्विटरमौसमजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो