लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के कॉलेज में एक साथ नहीं घूम सकते लड़का-लड़की, फरमान के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 27, 2019 15:31 IST

Pakistan Bacha Khan University: पाकिस्तान के चारसद्दा में स्थित बाचा खान यूनिवर्सिटी में 23 सितंबर, 2019 को सहायक चीफ प्रॉक्टर फरमुल्लाह की ओर से नोटिस जारी किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देयूनिवर्सिटी की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार यूनिवर्सिटी का कहना है कि ये गतिविधियां 'गैर-इस्लामिक' हैं। एक यूजर ने पीएम इमरान खान को टैग करते हुए पूछा-क्या आप बताएंगे कि किस कानून के तहत ऐसा किया गया है।

पाकिस्तान के एक यूनिवर्सिटी में अजीबो-गरीब फरमान निकाले गया है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के चारसद्दा में स्थित बाचा खान यूनिवर्सिटी में निर्देश जारी किया गया है कि एक साथ लड़का-लड़की अगर कॉलेज कैंपस में नहीं घूम सकते हैं। अगर कैंपस में लड़का-लड़की एक साथ घूमते देखे गए तो उनके परिवार वालों तो जुर्माना देना होगा। इस निर्देश को विश्वविद्यालय के असिस्टेंट चीफ प्रॉक्टर ने आदेश जारी किया था। ये आदेश 23 सितंबर 2019 को जारी किया गया था। आदेश के जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी आलोचना की गई। हालांकि कहा जा रहा आदेश की आलोचना होने के बाद इसे वापस ले लिया गया है। 

 

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार यूनिवर्सिटी का कहना है कि ये गतिविधियां 'गैर-इस्लामिक' हैं और छात्रों को ऐसी  गतिविधियों में शामिल होने से रोकती हैं। सर्कुलर में यह भी लिखा हुआ है कि अगर लड़का-लड़की साथ में घूमते दिखे तो शिकायत उनके माता- पिता से की जाएगी और उन्हें भारी जुर्माना भी भरना होगा। सर्कुलर नोटिस में लड़का-लड़की एक साथ घूमने पर प्रतिबंध पर जिस शब्द का इस्तेमाल किया जाता गया है उसे 'कपलिंग' कहा गया है।

सोशल मीडिया पर इस नोटिस की तीखी आलोचना की जा रही है। एक यूजर ने लिखा है कि क्या इससे आपके देश में भूकंप रूक जाएंगे। 

एक यूजर ने लिखा है,  यूनिवर्सिटी को इस बात के लिए शर्म आनी चाहिए। 

एक यूजर ने लिखा है, हम किसी जमाने में जी रहे हैं, जो ऐसे फरमान दिए जा रहे हैं। 

एक यूजर ने पीएम इमरान खान को टैग करते हुए पूछा-क्या आप बताएंगे कि किस कानून के तहत ऐसा किया गया है। आपको अपने शिक्षा व्यवस्था पर शर्म आनी चाहिए। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत