लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी मंत्री डॉ. फिरदौस का कोरोना से बचने की अनोखी सलाह, 'टांगें भी प्रोटेक्ट हों, वरना वायरस नीचे से आ जाएगा...', देखें वायरल वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 20, 2020 11:18 IST

पाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 869 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 8,348 हो गई। रविवार को नौ मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 168 तक पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी मंत्री फिरदौस की कोरोना से बचने की इस सलाह पर लोग उनका मजाक बना रहे हैं।  WHO या अन्य किसी हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने ऐसा अभी तक नहीं कहा है कि पैरों को भी प्रोटेक्ट करना है।

नई दिल्ली: पाकिस्तान सूचना और प्रसारण मंत्री डॉ. फिरदौस आशिक अवान (Firdous Ashiq Awan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इमरान खान सरकार की मंत्री कोरोना वायरस से बचने के लिए अजीब सलाह दे रही है। जिसको लेकर ट्विटर पर उनको ट्रोल किया जा रहा है। डॉ. फिरदौस आशिक अवान की वीडियो को पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।  पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनाय ने वीडियो शेयर कर लिखा है,  ''फिरदौस का कहना है कि वायरस नीचे से भी आ सकता है।'' 

वीडियो में क्या कह रही हैं पाकिस्तानी मंत्री फिरदौस आशिक अवान? 

वीडियो में फिरदौस कहती दिख रही हैं, 'आपका जिस्म हो, पांव हो, टांगे हो, वो भी प्रोटेक्ट हों। यह नहीं कि मैं अपने चेहरे को प्रोटेक्ट कर लूं तो वायरस नीचे से आ जाएगा। यह चीजें आपको साथ-साथ चलानी हैं। यह भी एक मेडिकल साइंस है और हमें इसके लिए मिलकर काम करना है।'

पाकिस्तानी मंत्री फिरदौस की कोरोना से बचने की इस सलाह पर लोग उनका मजाक बना रहे हैं। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

बता दें कि WHO या अन्य किसी हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने ऐसा अभी तक नहीं कहा है कि पैरों को भी प्रोटेक्ट करना है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की सलाह दी जा रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज