पाकिस्तानी हिंदू लड़की का दर्द, रीना मेघवार का वीडियो वायरल, मदद की गुहार, देखें वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 24, 2021 03:59 PM2021-08-24T15:59:27+5:302021-08-24T16:01:49+5:30
13 फरवरी को हिंदू लड़की रीना मेघवार को केरियोगजर बदिन से अपहरण कर लिया गया था।
कराचीः पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों की हालत खराब होती जा रही है। धर्म परिवर्तन के नाम पर सिंध बदनाम होते जा रहा है। हिंदू लड़कियों से जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। पाक के पीएम इमरान खान की सारी बातें बकवास निकली।
हाल ही रीना मेघवार नाम की लड़की के अपहरण और उसका जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह का मुद्दा पाक संसद में गूंजा था। लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़की मदद की गुहार लगाती हुई दिख रही है।
Woman abducted and forced to convert in Pakistan, is rescued after her video asking for help goes viral.#ITVideo#Pakistan#WomensRightspic.twitter.com/09CytwqzJh
— IndiaToday (@IndiaToday) August 24, 2021
रीना ने दुनिया से मदद की गुहार लगाई और देखते ही देखते उनका वीडियो वायरल हो गया। दबाव बढ़ने पर पाकिस्तानी अदालत ने रीना मेघवार को उनके माता-पिता को सौंपने का आदेश दिया है। रीना मेघवार का फरवरी, 2021 में अपहरण कर लिया गया था।
Reena Meghwar was abducted in February, 2021.
— Veengas (@VeengasJ) April 26, 2021
Now, in video, she cries and wants to go to her home. Sindh government must look into the case and save a girl who needs help.https://t.co/rOuYd6mYmxpic.twitter.com/xM5AlwgJ1p
अब वीडियो में वह रो रही हैं और अपने घर जाना चाहती हैं। सिंध सरकार को मामले की जांच करनी चाहिए और उस लड़की को बचाना चाहिए जिसे मदद की जरूरत है। 13 फरवरी को हिंदू लड़की रीना मेघवार को केरियोगजर बदिन से अपहरण कर लिया गया, इस्लाम धर्म में परिवर्तित कर दिया गया और फिर उसकी शादी आम मुसलमान से कर दी गई।
मेघवार का एक वीडियो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह कह रही है, 'कृपया मुझे मेरे माता-पिता के पास भेज दो, मुझे जबरन लाया गया है। मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है और कहा गया है कि मेरे माता-पिता व भाइयों को मार डाला जाएगा।'