लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की पहली हिंदू लड़की जो बनीं पुलिस ऑफिसर, इंटरनेट पर जमकर हो रही है तारीफ, जानें इनके बारे में 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 05:35 IST

सिंध प्रांत की रहने वाली 29 साल की पुष्पा कोहली पाकिस्तान के कोहली समुदाय से आती हैं। उनका समुदाय पाकिस्तान में अनुसूचित जाति के दर्जे में आता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल जनवरी में ही सुमन पवन बोदानी भी पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला सिविल जज बनी थी।  पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय खासतौर पर हिंदू महिलाएं उपेक्षा का शिकार होते आई हैं।

पाकिस्तान से पिछले दिनों हिंदू लड़कियों के अगवा और उनपर अत्याचार की खबरें आई थी। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय खासतौर पर हिंदू महिलाएं उपेक्षा का शिकार होते आई हैं। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। जिसका ताजा उदारहण हैं 29 साल की पुष्पा कोहली। पहली बार सिंध प्रांत की एक हिन्दू लड़की पुष्पा कोहली प्रांतीय प्रतियोगी परीक्षा पास कर राज्य की पहली हिन्दू महिला पुलिस अधिकारी बन गयी है। 

जिओ न्यूज में बुधवार को आयी खबर के अनुसार, पुष्पा कोहली को प्रांत में सहायक उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है। पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता कपिल देव ने मंगलवार को सबसे पहले इस सूचना को ट्विटर पर साझा किया था। देव ने ट्वीट किया है, ‘‘सिंध पब्लिक सर्विस कमिशन की प्रतियोगी परीक्षा पास कर सिंध पलिस में सहायक उपनिरीक्षक बनने वाली पुष्पा कोहली पहली हिन्दू लड़की हैं।’’ इससे पहले जनवरी में हिन्दू सुमन पवन बुदानी को दीवानी और न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।

29 साल की पुष्पा पाकिस्तान के कोहली समुदाय से आती हैं। उनका समुदाय पाकिस्तान में अनुसूचित जाति के दर्जे में आता है। इस साल जनवरी में ही सुमन पवन बोदानी भी पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला सिविल जज बनी थी। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप