लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर गुलाबी रंग में रंगीं बेंगलुरु की सड़कें, सोशल मीडिया पर छाई मनमोहक तस्वीरें, लोगों ने ऐसे किए कमेंट्स

By अनिल शर्मा | Updated: March 22, 2023 13:23 IST

गुलाबी तुरही, जिसे तबेबुइया रसिया या गुलाबी पौई भी कहा जाता है, एक प्रकार का नव-उष्णकटिबंधीय पेड़ है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में इन दिनों तुरही के पेड़ों पर सुंदर गुलाबी फूल खिले हुए हैं। नेटिजेंस इन गुलाबी फूलों के खिलने से काफी प्रसन्न हैं।

Bengaluru Turns Into Pink: बेंगलुरु शहर एक बार फिर गुलाबी रंगों में रंग गया है। बेंगलुरु की सड़कें गुलाबी फूलों से भर गई हैं। बेंगलुरू की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे।

दरअसल यहां कई तुरही के पेड़ों पर सुंदर गुलाबी फूल खिले हुए हैं। नेटिजेंस इन गुलाबी फूलों के खिलने से काफी प्रसन्न हैं। वे इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर खुशी जाहिर कर रहे हैं और गुड़ी पड़वा की बधाई भी दे रहे हैं। देखें एक नजर-

बता दें कि, यहां तबेबुइया रोजिया के नाम के विदेशी प्रजाति के फूल खिलते हैं। इन फूलों से शहर का मौसम गुलजार हो जाता है, जिसकी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

गुलाबी तुरही, जिसे तबेबुइया रसिया या गुलाबी पौई भी कहा जाता है, एक प्रकार का नव-उष्णकटिबंधीय पेड़ है। यह मूल रूप से दक्षिणी मेक्सिको से आता है। ये पेड़ आमतौर पर शुष्क मौसम में जनवरी और फरवरी में खिलते हैं। हालांकि पेड़ों पर अगस्त, सितंबर, अप्रैल और मई में भी फूल खिलते हैं।

एक यूजर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा- “सुंदर बेंगलुरु। जैसा कि मैं जानता हूं, बेंगलुरू में देश में सबसे अधिक तबेबुइया रोसिया के पेड़ हैं।” एक अन्य ने तस्वीर के साथ लिखा- "हैप्पी गुड़ी पड़वा। गुड़ी पड़वा यहां है।"

एक ट्विटर यूजर ने लिखा- जहाँ फूल खिलता है वहाँ उम्मीद भी खिलती है !!बेंगलुरु की सड़कें गुलाबी रंग में रंग गई हैं। 🌸🌸🌸-तबेबुइया रोसिया-गुलाबी तुरही-टेकोमा पिंक-बसंत रानी

टॅग्स :बेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो