लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद रेस्तरांः चपातियों पर थूकने का वीडियो वायरल, रोज 500 लोग खाते हैं खाना?, जावेद अंसारी की करतूत?, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2026 10:52 IST

सोशल मीडिया पर रसोइये का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह चपाती बनाने से पहले कथित तौर पर आटे पर थूकता नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देग्राहक हर्ष चौधरी अपने दोस्तों के साथ रेस्तरां गए और रोटी बनाते समय कुछ असामान्य गतिविधि देखी।रेस्तरां दुहाई, मधुबन बापूधाम पुलिस थाना क्षेत्र में रैपिड रेल स्तंभ संख्या 750 के पास स्थित है। सड़क किनारे एक ढाबे में खाना बनाने वाले रसोइये को गिरफ्तार किया गया।

गाजियाबादः गाजियाबाद में एक चौंकाने वाली घटना घटी है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। "चिकन प्वाइंट" के रूप में पहचाने गए इस रेस्तरां का वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा का केंद्र बन गया। कर्मचारी रोटी पकाने से पहले उस पर थूक रहा है। यह रेस्तरां दुहाई, मधुबन बापूधाम पुलिस थाना क्षेत्र में रैपिड रेल स्तंभ संख्या 750 के पास स्थित है। भास्कर इंग्लिश की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शुक्रवार, 2 जनवरी की शाम को घटी, जब ग्राहक हर्ष चौधरी अपने दोस्तों के साथ रेस्तरां गए और रोटी बनाते समय कुछ असामान्य गतिविधि देखी।

वीडियो रिकॉर्ड किया। पहचान जावेद अंसारी के रूप में हुई। गाजियाबाद में बृहस्पतिवार शाम को सड़क किनारे एक ढाबे में खाना बनाने वाले रसोइये को गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया पर रसोइये का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह चपाती बनाने से पहले कथित तौर पर आटे पर थूकता नजर आ रहा है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ रोड पर वर्धमान पुरम पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे स्थित एक ढाबे पर हुई। पुलिस के मुताबिक, कुछ ग्राहकों ने रसोइये को आटे और चपातियों पर थूकते हुए देखा और इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया मंच पर खूब प्रसारित हुआ।

वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रसोइये की पहचान मुरादनगर कस्बे के रहने वाले जावेद अंसारी के रूप में हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त (कविनगर) सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ‘चिकन पॉइंट’ ढाबे का मालिक वसीम नामक व्यक्ति है।

उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के समय मालिक दुकान पर मौजूद था या नहीं। एसीपी ने कहा कि पुलिस ढाबे के लाइसेंस की वैधता की भी जांच कर रही है और घटना में मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि ढाबे के मालिक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई के लिए मामले की रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य विभागों को भेज दी गई है।

टॅग्स :गाजियाबादPoliceउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल