लाइव न्यूज़ :

उड़ीसा: इस महिला के हाथों में 12 और पैरों में हैं 20 उंगलियां, गांव वाले बोलते हैं चुड़ैल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 18:06 IST

सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. पिनाकी मोहंती का कहना है कि हाथ पैर में एक या दो फालतू उंगलियां होना साधारण बात है, लेकिन पैरों में 20 और हाथों में 12 उंगलियां होना एक असामान्य बात है।

Open in App

उड़ीसा के गंजाम जिले के कडापाड़ा गांव में रहनी वाली महिला के हाथों और पैरों की उंगुलियां कुल मिलाकर 32 हैं। इस महिला के हाथों में 12 और पैरों में 20 उंगलियां हैं। जिसके कारण गांव के लोग उन्हें डायन बोलने लगे। इस महिला का नाम नायक कुमारी है।

63 वर्षीय नायक कुमारी उड़ीसा के कडापाड़ा गांव मे रहती हैं। कुमारी का कहना है कि उनके पड़ोसी उन्हें चुड़ैल समझते हैं लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। वह कहती हैं कि वह अपनी इस असाधारण बनावट को बदल सकती हैं, लेकिन उनके पास इतने रुपये नहीं हैं।

महिला ने आगे बताया कि, "मैं इसी कमी के साथ पैदा हुई थी। मेरा इलाज इसलिए नहीं हो सका, क्योंकि मैं एक गरीब परिवार से हूं। यहां के रूढ़िवादी सोच के पड़ोसी मानते हैं कि मैं एक चुडै़ल हूं, जिस वजह से वे मुझसे दूर रहते हैं।" कुमारी ने कहा कि वह ज्यादातर समय घर के अंदर ही रहती हैं ताकि लोगों की नजरों से दूर रह सकें।

जिस जगह पर नायक कुमारी रहती हैं वहीं के एक पड़ोसी को उनकी इस स्थिती को लेकर सहानुभूति है। उन्होंने कहा, "यह एक छोटा-सा गांव है, यहां के लोगों की रूढ़िवादी सोच है, इसलिए वे उनके साथ इस तरह का व्यवहार करते हैं। यह एक तरह की बीमारी है। इसके लिए वह कुछ नहीं कर सकती हैं। वह अपने इलाज के लिए पैसा नहीं दे सकती हैं।" सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. पिनाकी मोहंती का कहना है कि हाथ पैर में एक या दो फालतू उंगलियां होना साधारण बात है, लेकिन पैरों में 20 और हाथों में 12 उंगलियां होना एक असामान्य बात है।

डॉ. मोहंती ने बताया, "यह एक तरह की पोलीडेक्टली बीमारी है, जिसमें जन्म से ही असामान्य रूप से अधिक उंगलियां होती हैं। यह बीमारी जींस में बदलाव के कारण होती है। पोलीडेक्टली बीमारी असामान्य होती है।" 

डॉ. मोहंती ने यह भी कहा कि मेडिकल इलाज के संदर्भ से अलग देखें, तो इस तरह की बीमारी का इलाज एक सामाजिक कंलक है जिसके कारण बहुत सारे मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है। 

टॅग्स :ओड़िसावायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल