लाइव न्यूज़ :

44 साल बाद 8वीं पास ओडिशा के बीजद विधायक ने दिया 10वीं क्लास का इग्जाम, परीक्षा केंद्र अधीक्षक बोली- नहीं दिया गया कोई विशेष सेवा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2022 11:56 IST

आपको बता दें कि कन्हार के परीक्षा केंद्र की अधीक्षक अर्चना बसा ने बताया है कि विधायक के साथ कोई विशेष व्यवहार नहीं किया गया है। परीक्षा में बैठने से पहले दूसरे छात्रों की तरह ही उनकी भी अच्छी तरह से जांच की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबीजद के विधायक अंगदा कन्हार ने इस बार 10वीं की परीक्षा दी है। विधायक के करीबियों ने बताया कि उन्होंने 1978 में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। अब पंचायत के कुछ सदस्यों के कहने पर फिर से 10वीं की परीक्षा दी है।

भुवनेश्वर: बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक अंगदा कन्हार उन 5.8 लाख छात्रों में शामिल हैं जो ओडिशा शिक्षा बोर्ड की शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई दसवीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में चल रही भीषण लू की स्थिति को देखते हुए लगभग सभी परीक्षाएं सुबह आठ से लेकर 9:30 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी। राज्य के फूलबनी से विधायक कन्हार (56) ने कंधमाल जिले में पीताबारी गांव के रुजंगी हाईस्कूल में अपनी परीक्षा दी है। 

पंचायत के कुछ सदस्यों के कहने पर विधायक ने दी परीक्षा

विधायक अंगदा कन्हार ने कहा, ''पंचायत के कुछ सदस्यों और मेरे चालक ने मुझे परीक्षा में बैठने के लिए प्रोत्साहित किया। मुझे नहीं पता कि मैं परीक्षा पास कर पाऊंगा या नहीं। लेकिन मैंने अपनी परीक्षा दसवीं कक्षा का प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए दी है।'' 

1978 में छोड़ चूकी है विधायक पढ़ाई

विधायक के एक करीबी ने बताया कि कन्हार ने 1978 में पढ़ाई छोड़ दी थी और 2019 में विधानसभा सदस्य बनने के बाद आठवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। कन्हार के परीक्षा केंद्र की अधीक्षक अर्चना बसा ने बताया कि विधायक के साथ कोई विशेष व्यवहार नहीं किया गया है। 

परीक्षा देने आ रही छात्र-छात्राएं का ऑटोरिक्शा हुआ दुर्घटनाग्रस्त

इस पर बोलते हुए अर्चना बासा ने कहा, ''उन्होंने (विधायक) अन्य छात्रों के साथ ही परीक्षा दी। परीक्षा में बैठने की अनुमति देने से पहले दूसरे छात्रों की तरह ही उनकी भी अच्छी तरह से जांच की गई।'' इस बीच, पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोरापुट जिले के जेपोर इलाके में एक लड़की परीक्षा देने नहीं पहुंच पाई क्योंकि उसे परीक्षा स्थल तक ले जा रहे ऑटोरिक्शा के दुर्घटनाग्रस्त होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

टॅग्स :ओड़िसाएजुकेशनexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी