NRC-NPR में क्या अंतर? मोदी-शाह से दिग्विजय के सवाल पर यूजर ने लिखा- ''मामू बनाने का अंतर है''

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: December 24, 2019 01:02 PM2019-12-24T13:02:59+5:302019-12-24T13:10:20+5:30

दिग्विजय सिंह उन नेताओं में से हैं जो सोशल मीडिया के मंच पर सक्रिय भूमिका निभाते हैं। देश की राजनीति के विषय में हर मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रियाएं यूजर्स का ध्यान खींचती हैं।

NRC-NPR: Digvijay Asks Difference from Modi-Shah, gets trolled by Twitterati | NRC-NPR में क्या अंतर? मोदी-शाह से दिग्विजय के सवाल पर यूजर ने लिखा- ''मामू बनाने का अंतर है''

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह। (फाइल फोटो)

Highlightsदिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के जवाब में कुछ यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ चुटकी ले रहे हैं। कुछ मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ''क्या करोगे जानकर, करना तो आपको विरोध ही है।''

राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (NPR) को लेकर ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से सवाल पूछकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ट्रोल हो रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा, ''मुझे जानकारी मिली है की अब एनआरसी के बजाय नेशनल पॉप्युलेशन रजिस्टर लाया जा रहा है। मोदी-शाह जी आप कृपया बताएंगे की दोनों में क्या अंतर है?''

दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के जवाब में कुछ यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ चुटकी ले रहे हैं। कुछ मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। 


शरद मकवाना नाम के यूजर ने लिखा, ''मामू बनाने का अंतर है।''


एक यूजर ने लिखा, ''क्या करोगे जानकर, करना तो आपको विरोध ही है।''


बता दें कि दिग्विजय सिंह उन नेताओं में से हैं जो सोशल मीडिया के मंच पर सक्रिय भूमिका निभाते हैं। देश की राजनीति के विषय में हर मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रियाएं यूजर्स का ध्यान खींचती हैं। हाल में सीएए को लेकर भी वह नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते रहे हैं। दिग्विजय सिंह पिछले आम चुनाव में मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार थे लेकिन वह प्रज्ञा से हार गए थे।

दिग्विजय सिंह के ट्वीट को लेकर और भी कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं-









 

Web Title: NRC-NPR: Digvijay Asks Difference from Modi-Shah, gets trolled by Twitterati

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे