लाइव न्यूज़ :

उत्तर 24 परगनाः आईफोन खरीदने के लिए आठ महीने के बेटे को माता-पिता ने बेचा, रील बनाने की चाह, मां अरेस्ट और फरार पिता की तलाश तेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2023 20:44 IST

North 24 Parganas: पुलिस ने बताया कि यह घटना कोलकाता के करीब पानीहाटी के गंगानगर इलाके की है। जिसमें मां को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार चल रहे पिता की तलाश जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देमामला दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे पिता की तलाश की जा रही है।दंपति ने बच्चे को बेचकर रील बनाने के लिए आईफोन 14 खरीदा था।छोटे वीडियो को रील कहा जाता है, जिन्हें सोशल मीडिया मंचों पर साझा किया जाता है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक दंपति ने रील बनाने के लिए आईफोन खरीदने के वास्ते अपने आठ महीने के बेटे को कथित तौर पर बेच दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना कोलकाता के करीब पानीहाटी के गंगानगर इलाके की है। जिसमें मां को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार चल रहे पिता की तलाश जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला उस वक्त सामने आया जब स्थानीय लोगों ने हफ्तों तक दंपति के पास बच्चे को नहीं देखा और उन्हें शक हुआ। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

अधिकारी ने कहा, ''हमने बच्चे की मां को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे पिता की तलाश की जा रही है। दंपति ने बच्चे को बेचकर रील बनाने के लिए आईफोन 14 खरीदा था।'' छोटे वीडियो को रील कहा जाता है, जिन्हें सोशल मीडिया मंचों पर साझा किया जाता है।

उन्होंने कहा, “मां ने स्वीकार किया है कि उन्होंने बच्चे को बेचकर आए पैसों से दीघा और मंदारमोनी की यात्रा की है।” अधिकारी ने बताया कि यह घटना एक महीने पूर्व हुई है जिसकी सूचना पुलिस को 24 जुलाई को दी गई। उन्होंने बताया कि बच्चे को खरीदने वाली दंपति की भी तलाश की जा रही है और उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा क्योंकि बच्चे की खरीद-फरोख्त गैरकानूनी है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल