लाइव न्यूज़ :

दुनिया का पहला मामलाः ऑटोपायलट पर चल रही कार में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

By अनिल शर्मा | Updated: December 20, 2021 17:28 IST

Open in App
ठळक मुद्देयिरान शेरी नाम की महिला को लेबर पेन तब शुरू हुआ जब वह अपने बच्चे को स्कूल छोडऩे जा रही थीरास्ते में ट्रैफिक था जिस वजह से वह अस्पताल भी नहीं जा सकती थीकार में मौजूद पति ने कार को ऑटोपायलट मोड पर डाला और बच्चे को जन्म देने में मदद की

अमेरिकाः एक अमेरिकी महिला ने टेस्ला कार में बच्चे को जन्म दिया है और ऑटोपायलट पर चल रही किसी इलेक्ट्रिक स्मार्ट कार में बच्चे के जन्म का यह 'दुनिया का पहला' मामला बताया जा रहा है। यिरान शेरी नाम की महिला को लेबर पेन तब शुरू हुआ जब वह अपने पति कीटिंग शेरी के साथ 3 साल के बेटे राफा को प्री-स्कूल ले जा रही थीं।

रास्ते में जबरदस्त ट्रैफिक जाम था। गाड़ी सड़कों पर रेंग रही थी। और यिरान को दर्द बेतहाशा हो रहा था। दंपति  को एहसास हुआ कि ऐसी स्थिति में वे नजदीक के किसी अस्पताल भी नहीं जा सकते। तब पति शेरी ने टेस्ला कार को नैविगेशन लगाकर ऑटोपायलट पर कर दी। 

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, उसके बाद, उन्होंने अपनी पत्नी की देखभाल करते हुए एक हाथ धीरे से स्टीयरिंग पर रखा। इस दौरान इलेक्ट्रिक कार की अगली सीट पर यिरान ने अपनी बच्ची को जन्म दिया। डिलीवरी अब आधिकारिक तौर पर दुनिया की पहली 'टेस्ला बेबी' है। जब तक दंपति अस्पताल पहुंचे तब तक महिला बच्चे को जन्म दे चुकी थी। गर्भनाल को कार की आगे की सीट के ऊपर से काट कर अलग किया गया।

टॅग्स :अमेरिकाटेस्ला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो