लाइव न्यूज़ :

स्पाइडर मैन बनकर बच्चों के साथ करता था गंदी हरकत, मिली 105 साल की सजा

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 19, 2018 18:27 IST

जराट टर्नर  साल 2014 में उस समय सुर्खियों में आया था जब उसने पहली बार स्पाइडरमैन जैसे कपड़े पहन हॉस्पिटल के कांच की सफाई की थी।

Open in App

वॉशिंगटन, 19 अप्रैल: अमेरिका के नैशविले में रहने वाले एक युवक को कोर्ट ने 105 साल की सजा सुनाई है। इस शख्स का नाम जराट टर्नर है। यह बच्चों के  हॉस्पिटल में सफाई का काम करता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 36 साल के जराट टर्नर बच्चों की पोर्नोग्राफी करने और आपत्तिजनक वीडियोज बेचने के मामले में दोषी पाए गए हैं। 

ऑनलाइन बेच देता था वीडियो

डेली मेल के खबर के मुताबिक जराट टर्नर स्पाइडर मैन बनकर पहले बच्चों का अश्लील वीडियो बनाता था फिर उसे ऑनलाइन बेच देता था। अदालत ने इस मामले में उसे दोषी मानते हुए 105 साल की सजा सुनाई है। सजा के साथ उसे पीड़ित बच्चों को 31 हजार डॉलर यानी करीब 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। 

यह भी पढ़ें- 11 साल की बच्ची के साथ रेप कर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, इस बहाने ले गया था साथ

इस वजह से आया सुर्खियों में 

जराट टर्नर  साल 2014 में उस समय सुर्खियों में आया था जब उसने पहली बार स्पाइडरमैन जैसे कपड़े पहन हॉस्पिटल के कांच की सफाई की थी। इस घटना के जराट टर्नर पूरे इलाके में नैशविले का स्पाइडर मैन के नाम से फेमस हो गया। जराट टर्नर ने 12 साल के लड़के का वीडियो बनाया था। आरोप है कि इस दौरान जराट टर्नर ने बच्चों के साथ छेड़छाड़ भी की थी। इन बच्चों के पोर्न वीडियो बाद में इंटरनेट पर वायरल भी हुए। 

कई वीडियो किए इंटरनेट पर वायरल 

जराट टर्नर ने इंटरनेट पर कई बच्चों के वीडियो डाले हैं। वीडियो डालने के बाद वह हमेशा लिखता था, बच्चे ऐसा करते हुए सबसे अच्छे लगते हैं और उम्मीद है कि आपको यह वीडियो काफी पसंद आया होगा। यह खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लोग इस शख्स की काफी आलोचना भी कर रहे हैं। 

टॅग्स :वायरल कंटेंटअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत