लाइव न्यूज़ :

मंगल ग्रह पर भेजना चाहते हैं अपना नाम और चाहिये वहां का बोर्डिंग पास तो NASA ने दिया ऑफर, जानें कैसे करें अप्लाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 13, 2019 12:03 IST

Mars Rover 2020 mission NASA: नासा का मंगल मिशन जुलाई 2020 में लॉन्च किया जाएगा और ये फरवरी 2021 में लैंड करेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देनासा की अधिकारिक वेबसाइट पर नाम के अप्लाई करने के बारे में बताया गया है।  नासा को अब तक इसके लिए 9 मिलियन यानी 90 लाख से ज्यादा नाम मिल चुके हैं।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) अगले साल मंगल ग्रह पर अपना रोवर भेजने वाली है। नासा ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानाकरी दी है कि अगर आप मंगल ग्रह पर अपना नाम भेजना चाहते हैं तो नासा इसके लिए आपको ऑफर देगी। नासा लोगों के नाम एक चिप से मंगल पर भेजेगी। नासा ने कहा है कि अंतरिक्ष में रुचि रखने वाले लोग अपना उन्हें भेज सकते हैं। नासा को अब तक इसके लिए 9 मिलियन यानी 90 लाख से ज्यादा नाम मिल चुके हैं। नासा का मंगल मिशन जुलाई 2020 में लॉन्च किया जाएगा और ये फरवरी 2021 में लैंड करेगा। मंगल ग्रह पर नासा रॉबोट भजेगा।

नासा ने यह भी ऑफर दिया है कि जिन लोगों का नाम रजिस्टर्ड किया जायेगा, उन्हे नासा की ओर से बोर्डिंग पास भी मिलेगा।  नासा लोगों के नाम एक चिप से मंगल पर भेजेगी। इस चिप को रोवर लेकर जाएगा और यह चिप हमेशा के लिए मंगल ग्रह पर रह जायेगा। नासा के मुताबिक जो लोग मंगल पर अपना नाम भेजना चाहते हैं उनके पास सिर्फ 20 दिनों का वक्त बच गया है। 

नासा ने ट्वीट किया, ''2021 में जब हमारा #Mars2020 रोवर लाल ग्रह पर उतरेगा, उसके पास एक माइक्रोचिप होगी जिसमें धर्ती के लाखों लोगों के नाम होंगे। क्या आपका नाम उस पर है? आपके पास 20 दिन बचे है अपना बोर्डिंग पास पाने और रोवर से अपना नाम भेजने के लिए। जल्दी बुक करें..।''

नासा की अधिकारिक वेबसाइट पर नाम के अप्लाई करने के बारे में बताया गया है। आप इस लिंक पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं- https://mars.nasa.gov/participate/send-your-name/mars2020/

नासा का ये ट्वीट ट्विटर पर वायरल हो गया है। लोग इसके लिये नासा को धन्यवाद दे रहे हैं। 

टॅग्स :नासामंगल ग्रह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

स्वास्थ्यपूर्ण चंद्रग्रहण, ब्लू मून, सुपरमून, दो चमकीले ग्रहों के बेहद करीब आना और चंद्रमा के पीछे बृहस्पति का ओझल होना?, 2026 में कई खगोलीय घटनाएं, देखिए डेटशीट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो