लाइव न्यूज़ :

नासा बना रहा है सांप जैसा अनोखा रोबोट, शनि ग्रह के चंद्रमा पर जीवन की तलाश की कोशिश, जानें पूरी डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: May 8, 2023 09:43 IST

पृथ्वी से इतर अंतरिक्ष में किसी और ग्रह या आकाशीय पिंड पर जीवन तलाशने की कोशिश के तहत नासा अब एक सांप जैसा रोबोट बना रहा है। इसे शनि ग्रह के छठे सबसे बड़े चंद्रमा एन्सेलेडस पर भेजने की तैयारी हो रही है।

Open in App

न्यू यॉर्क: नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) अंतरिक्ष अन्वेषण को बढ़ावा देने और पृथ्वी से दूर जीवन की  मौजूदगी की संभावनाओं को तलाशने में मदद के लिए सांप जैसा एक रोबोट विकसित कर रहा है। विशेष रूप से इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि यह 'एन्सेलेडस' (Enceladus) की सतह तक पहुंच सके। एन्सेलेडस शनि के 83 चंद्रमाओं में से एक है। इस रोबोट की मदद से एन्सेलेडस की बर्फीली सतह की जांच करने में मदद मिलेगी।

इस रोबोट को ईईएलएस (एक्सोबायोलॉजी एक्सटेंट लाइफ सर्वेयर) नाम दिया गया है। यह शनि ग्रह के छठे सबसे बड़े चंद्रमा एन्सेलेडस की सतह पर पानी और जीवन के लिए जरूरी तत्वों के साक्ष्य की तलाश करेगा।

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के अनुसार, 'ईईएलएस सिस्टम एक मोबाइल इंस्ट्रूमेंट प्लेटफॉर्म है, जिसकी कल्पना आंतरिक इलाके की संरचनाओं का पता लगाने, रहने की क्षमता का आकलन करने और जीवन के साक्ष्य की खोज के लिए की गई है। इसे समुद्री दुनिया से प्रेरित इलाके, भूलभुलैया वाले वातावरण और तरल पदार्थों के अनुकूल होने के लिए डिज़ाइन किया गया है।'

ऐसा माना जाता है कि एन्सेलेडस की बर्फीली सतह अपेक्षाकृत चिकनी है और तापमान शून्य से नीचे 300 डिग्री फ़ारेनहाइट से भी अधिक है। वैज्ञानिक यह भी आशंका जताते रहे हैं कि इसकी बर्फीली सतह के नीचे भारी मात्रा में पानी जमा हो सकता है। कैसिनी अंतरिक्ष यान के आंकड़ों के अनुसार इसकी सतह से निकलने वाले प्लम (एक तरह का धुंआ) सीधे तरल पानी में जाते हैं, जो इसे संभावित रूप से रहने योग्य तरल महासागर जैसा बनाते हैं।

बहरहाल, नासा ने ईईएलएस प्रोजेक्ट लॉन्च के लिए कोई तारीख अभी निर्धारित नहीं की है। इसके मायने ये हैं इससे जुड़ा किसी भी मिशन में अभी काफी समय लगने वाला है। यदि इस 16 फुट लंबे रोबोट का प्रक्षेपण सफल होता है, तो इससे अन्य आकाशीय ग्रहों और अन्य संरचनाओं आदि की गहन खोज आसान हो सकती है, जहां पहुंचना और शोध करना अब तक मुश्किल माना जाता रहा है।

टॅग्स :नासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

स्वास्थ्यपूर्ण चंद्रग्रहण, ब्लू मून, सुपरमून, दो चमकीले ग्रहों के बेहद करीब आना और चंद्रमा के पीछे बृहस्पति का ओझल होना?, 2026 में कई खगोलीय घटनाएं, देखिए डेटशीट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो