लाइव न्यूज़ :

अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में वैज्ञानिकों ने पहली बार उगाई मूली, NASA का वीडियो शेयर करते ही हुआ वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: December 8, 2020 09:28 IST

नासा के वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में फसल उगाने में सफलता हाथ लगी है. नासा की एस्ट्रोनॉट केट रूबिन्स ने अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर मूली की फसल को उगाने में सफलता पाई है.

Open in App
ठळक मुद्दे30 नवंबर को नासा (NASA) की वैज्ञानिक केट रिबन्स ने मूली के पौधों को काटाये पौधे अंतरराष्ट्रीय आंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) पर बिटेट में उगाए गए थे

वाशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा बीते काफी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में फसलों को उगाने के लिए रिसर्च जारी रखे हुए है. इसी क्र म में नासा के वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. नासा की एस्ट्रोनॉट केट रूबिन्स ने अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में पहली बार मूली का पौधा उगाने में सफलता पाई है.

अपने रिसर्च अभियान के तहत एस्ट्रोनॉट केट रूबिन्स ने अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर मूली का पौधा को उगाने में सफलता पाई है. नासा का कहना है कि यह उसके प्लांट रिसर्च और प्लांट हैबिटैट-02 का हिस्सा थी, जो यह समझने की कोशिश करती है कि कम ग्रैविटी में प्लांट कैसे बढ़ते हैं.

क्या है प्लांट हैबिटैट?

अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में मूली का पौधा उगाने के लिए एडवांस्ड प्लांट हैबिटैट का इस्तेमाल किया गया. यह एक प्रकार का चैम्बर है जिसमें प्लांट तक एलईडी रोशनी, उर्वरक को नियंत्रण के साथ, पौधे की जड़ों तक पानी, पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचाता है, जिससे पौधे के बढ़ने में मदद मिलती है.

पहले भी उगाए गए हैं चीनी गोभी

इस प्रयोग के लिए मूली को इसलिए चुना गया क्योंकि इसकी फसल 27 दिनों में पूरी तरह तैयार हो जाती है. नासा ने इसका एक टाइम-लैप्स वीडियो भी जारी किया है, जिसमें सब्जियों के विकास को ट्रैक किया गया है. वेजी के रूप में जानी जाने वाली 'द वेजीटेबल प्रोडक्शन सिस्टम' की मदद से, अंतरिक्ष स्टेशन ने कई प्रकार के पौधों को सफलतापूर्वक उगाया है, जिनमें तीन प्रकार के लेट्यूस, चीनी गोभी, मिजुना सरसों, लाल रूसी केल और जिननिया फूल शामिल हैं. 

टॅग्स :नासा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

स्वास्थ्यपूर्ण चंद्रग्रहण, ब्लू मून, सुपरमून, दो चमकीले ग्रहों के बेहद करीब आना और चंद्रमा के पीछे बृहस्पति का ओझल होना?, 2026 में कई खगोलीय घटनाएं, देखिए डेटशीट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो