लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः झोलाछाप डॉक्टर ने हर्निया का ऑपरेशन करने की जगह हाइड्रोसील को ही काटकर हटाया, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2023 17:44 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में फर्जी नर्सिंग होम चलाए जाने का मामला सामने आते ही रहता है। झोलाछाप डॉक्टरों की कई करतूत पहले भी सामने आ चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के बच्चेदानी को हटाने की जगह दोनों किडनी ही निकाल दी थी। मरीज कैलाश महतो ठेला पर गोलगप्पा बेचने का काम करता था, उनकी दो बेटियां हैं, जिसकी शादी करनी है। गलत ऑपरेशन की वजह से पूरा परिवार बर्बाद होने के कगार पर आ गया है।

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक और झोलाछाप डॉक्टर की करतूत सामने आई है। इस बार झोलाछाप डॉक्टर ने एक बुजुर्ग व्यक्ति के हर्निया का ऑपरेशन करने की जगह हाइड्रोसील को ही काटकर हटा दिया है। डॉक्टर की इस लापरवाही के कारण आज मरीज जिन्दगी और मौत के बीच जूछ रहा है। झोलाछाप डॉक्टर की इस करतूत से परिजन काफी सदमें में है। 

 

मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक निजी अस्पताल शिव शक्ति नर्सिंग होम में बीते 10 अप्रैल को सकरा वाजिद के रहने वाले कैलाश महतो का जबरन हॉर्निया का ऑपरेशन किया गया। लेकिन ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी। उसके पेट और हाइड्रोसील में सूजन होने लगी। जब हालत बिगड़ने लगी तो दो दिन बाद फिर से उसी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया।

जिसमें मरीज का हाइड्रोसील भी काटकर हटा दिया गया और परिजनों को बताया कि बीमारी की असली वजह ही हटा दिया गया है। इसके बाद मरीज की हालत और बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन दूसरा अस्पताल ले जाना चाह रहे थे। लेकिन अस्पताल वाले उसे जाने नहीं दें रहें थे, फिर स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से उसे मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक पर स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

जहां उसका पेट खोल दिया गया। इधर सकरा वाले निजी अस्पताल के लोग फरार हो गए और पीड़ितों को लगातार डराया धमकाया जा रहा है। मामले को लेकर परिजनों ने बताया कि हमें डर था कि इलाज के लिए पैसा नहीं देगा, इसलिए हम किसी के पास नहीं जा रहें थे, हमें डराया जा रहा था।

मरीज कैलाश महतो ठेला पर गोलगप्पा बेचने का काम करता था, उनकी दो बेटियां हैं, जिसकी शादी करनी है। ऐसे में गलत ऑपरेशन की वजह से पूरा परिवार बर्बाद होने के कगार पर आ गया है। वहीं पूरे मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन डॉ उमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच करेंगे और ऐसे फर्जी डॉक्टर और फर्जी नर्सिंग होम के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे।

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर जिले में फर्जी नर्सिंग होम चलाए जाने का मामला सामने आते ही रहता है। झोलाछाप डॉक्टरों की कई करतूत पहले भी सामने आ चुकी है। यहां के डॉक्टर ने एक महिला के  बच्चेदानी को हटाने की जगह दोनों किडनी ही निकाल दी थी। 

टॅग्स :बिहारपटनाडॉक्टरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा