लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: मस्जिद में मुस्लिम TRS को वोट देने का कर रहे थे वादा, वीडियो हुआ वायरल

By भाषा | Updated: September 25, 2018 20:41 IST

कुछ लोग एक वीडियो में दिख रहे हैं जो अस्थायी (केयरटेकर) सरकार में परिवहन मंत्री पी महेंद्र रेड्डी को अपना वोट देने का वायदा कर रहे हैं। इसके बाद मंत्री उनके समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

Open in App

हैदराबाद, 25 सितंबर:  यहां वायरल हुए एक वीडियो में तेलंगाना में एक मस्जिद में कुछ मुस्लिम व्यक्ति एक मंत्री की मौजूदगी में आगामी विधानसभा चुनाव में टीआरएस को समर्थन देने का संकल्प लेते हुए कथित रूप से दिख रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।कुछ लोग एक वीडियो में दिख रहे हैं जो अस्थायी (केयरटेकर) सरकार में परिवहन मंत्री पी महेंद्र रेड्डी को अपना वोट देने का वायदा कर रहे हैं। इसके बाद मंत्री उनके समर्थन के लिए उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं।रेड्डी तांडूर सीट से टीआरएस के उम्मीदवार होंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ कुछ अखबारों में खबरें आई हैं और शिकायतें भी की गई हैं। अभी आदर्श आचार संहिता लागू नहीं है, अगर मतदाता शपथ लेता है तो मैं नहीं समझता हूं कि यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है, लेकिन हमने संबंधित जिला चुनाव अधिकारी से इसपर रिपोर्ट देने को कहा है।’’ उन्होंने कहा कि अगर प्रलोभन देने जैसा कुछ हुआ है तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी। महेंद्र रेड्डी से संपर्क नहीं हो पाया। इस बीच, विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया कि टीआरएस प्रमुख और अस्थायी मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और अन्य नेता ‘सांप्रदायिक राजनीति’ कर रहे हैं और चुनाव जीतने के लिए ‘घटिया तरीके’ अपना रहे हैं।तेलंगाना कांग्रेस के प्रवक्ता श्रवण दसोजू ने कहा कि पार्टी ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है और उन्होंने आयोग को निजी तौर पर ट्वीट करके कहा है कि क्यों ऐसी चीजों को रोकने के लिए कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। राज्य भाजपा प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने कहा कि वीडियो टीआरएस नेताओं की ‘मुस्लिम तुष्टीकरण’ की राजनीति को दर्शाता है।

टॅग्स :तेलंगानातेलंगाना राष्ट्र समिति
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी