लाइव न्यूज़ :

7 दिन में रिश्ता टूटा?, मुस्लिम युवक से शादी के बाद वापस घर लौटी हिंदू युवती, परिवार वालों ने कराया शुद्धिकरण संस्कार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 7, 2026 17:13 IST

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया कि वह अपनी मर्जी से गई है और उस पर किसी तरह का दबाव नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के तीस हजारी इलाके स्थित आर्य समाज वैदिक संस्कार ट्रस्ट में विवाह किया। पिता ने सफियाबाद थाना में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द करने का आदेश दिया।

पटनाः बिहार के मुंगेर जिले से एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां मुस्लिम युवक से शादी करने के बाद मात्र सात दिन में रिश्ता टूट गया। दरअसल, मुंगेर की रहने वाली मंशा ने मुस्लिम युवक नियाजुल से शादी की थी। लेकिन शादी के एक सप्ताह बाद ही मंशा अपने मायके लौट आई और मामला सीधे कोर्ट-कचहरी और थाने तक पहुंच गया। पूरा प्रकरण 30 दिसंबर से शुरू हुआ, जब मंशा घर से निकलकर नियाजुल के साथ दिल्ली चली गई। दोनों ने दिल्ली के तीस हजारी इलाके स्थित आर्य समाज वैदिक संस्कार ट्रस्ट में विवाह किया। 

इसके बाद मंशा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया कि वह अपनी मर्जी से गई है और उस पर किसी तरह का दबाव नहीं है। साथ ही उसने पुलिस और प्रशासन से अपील की थी कि उसे और लड़के के परिवार को परेशान न किया जाए। लेकिन इधर, बेटी के अचानक घर से गायब होने पर मंशा के पिता ने सफियाबाद थाना में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।

करीब छह दिन बाद मंशा लड़के के परिजनों के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई और फिर उसे मुंगेर न्यायालय में बयान के लिए पेश किया गया। कोर्ट के सामने मंशा ने साफ शब्दों में कहा कि वह अब अपने माता-पिता के साथ रहना चाहती है।

कोर्ट ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने मंशा को माता-पिता के हवाले कर दिया। वहीं, कोर्ट से लौटते ही मामला नया मोड़ ले गया। मंशा के माता-पिता उसे सीधे मुंगेर के बड़ा महावीर मंदिर लेकर पहुंचे, जहां उसका विधिवत शुद्धिकरण संस्कार कराया गया।

मंदिर के पुजारी घनश्याम दास ने शंख जल, गंगाजल और मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इस दौरान हनुमान पाठ, सुंदरकांड का पाठ हुआ और प्रसाद चढ़ाया गया। शुद्धिकरण के वक्त विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी के सदस्य भी मौजूद रहे।

धार्मिक अनुष्ठान के बाद मंशा अपनी मां के साथ घर लौट गई। बेटी के वापस आने पर मां की आंखें भर आईं। उन्होंने समाज से अपील की कि बेटी की गलती को माफ कर दिया जाए और उसे किसी तरह की प्रताड़ना न दी जाए। मां ने कहा कि बेटी हमारे साथ है, यही सबसे बड़ी राहत है।

टॅग्स :Bihar Policeकोर्टहिन्दू धर्ममुस्लिम लॉ बोर्डmuslim law board
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप