लाइव न्यूज़ :

मां के नाम से कॉलम क्यों नहीं है?: सरकारी फॉर्म में अभिभावक की जगह पर 'मां' के ऑप्शन नहीं होने पर सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

By अनुराग आनंद | Updated: December 13, 2020 13:47 IST

तनी विज नाम की एक लड़की ने फॉर्म में अभिभावक वाले ऑप्शन की जगह पर मां का विकल्प नहीं होने पर खुद से एक बॉक्स बनाकर अपनी मां का नाम लिख दिया।

Open in App
ठळक मुद्देतन्वी विज ने फोटो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा था कि आखिर मां का कॉलम क्यों नहीं है भाई?इसके बाद देखते ही देखते तन्वी विज के समर्थन में ट्वीट करने वाले लोगों का मानो सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गया।

नई दिल्ली:सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आए दिन यूजर्स अपनी बात रखते हैं। कई अहम मांग व जरूरी मुद्दे को लेकर यूजर्स किसी खास 'की वर्ड' को सोशल मीडिया पर ट्रेंड कराते रहते हैं। 

टाइम्स नाऊ रिपोर्ट के मुताबिक, अब सोशल मीडिया पर लोग इस बात को लेकर भड़क गए हैं कि आखिर किसी सरकारी फॉर्म में अभिभावक की जगह पर मां के लिए कोई विकल्प क्यों नहीं दिया जाता है। एक फॉर्म की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फोटो को ट्विटर यूजर तन्वी विज ने शेयर किया था।

आखिर मां का कॉलम क्यों नहीं है भाई?

उन्होंने इस फोटो को साझा करते हुए लिखा था कि आखिर मां का कॉलम क्यों नहीं है भाई? इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्ट को हाथों-हाथ लिया। इसके बाद देखते ही देखते तनी विज के समर्थन में ट्वीट करने वाले लोगों का मानो सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गया।

दरअसल, जब तन्वी विज एक फॉर्म भर रही थी, तो इस दौरान उसने पाया कि अभिभावक का नाम बताने के लिए जहां कहा गया था उस जगह पर "रिलेशनशिप टाइप" सेक्शन में सिर्फ दो विकल्प थे 'फादर' या 'हसबैंड'। इसके बाद विज ने अभिभावक के नाम के लिए प्रदान की गई जगह में अपनी मां का नाम लिखा था और 'संबंध प्रकार' अनुभाग में खुद से एक बॉक्स बनाकर उस जगह 'MOTHER' लिख दिया। 

सोशल मीडिया पर तन्वी विज के सवाल के समर्थन में आए हजारों लोग-

इसके बाद तन्वी विज ने "मम्मी का कॉलम क्यूं नहीं है भाई"  के कैप्शन के साथ इस फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर दिया। इसके बाद विज का यह ट्वीट माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है।

ट्विटर पर अब तक इस ट्वीट पर 16,000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। उनके इस सही सवाल पर ऐसे काफी सारे लोगों का साथ मिला है, जिन्होंने इसी तरह के मुद्दों का सामना किया है या पुरुषों को महिला अभिभावक मानने की प्रथा पर सवाल उठाया है।

टॅग्स :सोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी