लाइव न्यूज़ :

खराब नेटवर्क से परेशान एमपी के मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव, मोबाइल सिग्नल के लिए चढ़े मेले में लगे झूले पर

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: February 22, 2021 15:14 IST

मध्य प्रदेश के अशोक नगर में लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव 9 दिनों तक रोज 3 घंटे झूले पर बैठकर बिता रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों ने व्यंग्य कसते हुए कहा कि क्या यही 'डिजिटल भारत' है.आमखो गांव में झूले पर बैठे मंत्री की यह तस्वीर आज एक समाचार पत्र में प्रकाशित हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह गांव मंत्री ब्रजेंद्र सिंह यादव के गांव सुरेल के पास है.

अशोकनगरः मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव खराब नेटवर्क के चलते सिग्नल की तलाश में अशोकनगर जिले में एक गांव में चल रहे मेले में लगे झूले पर बैठकर 50 फुट ऊंचाई पर गए. इसकी एक तस्वीर एवं वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने व्यंग्य कसते हुए कहा कि क्या यही 'डिजिटल भारत' है.

आमखो गांव में झूले पर बैठे मंत्री की यह तस्वीर आज एक समाचार पत्र में प्रकाशित हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह गांव मंत्री ब्रजेंद्र सिंह यादव के गांव सुरेल के पास है और चंदेरी तहसील में आता है. वह इस गांव में नौ दिन की भागवत कथा करवा रहे हैं और इस कार्यक्रम में मेला भी लगा हुआ है, जिसमें झूले लगे हुए हैं.

इलाके में मोबाइल नेटवर्क की परेशानी रहती है, इसलिए मंत्री झूले का इस्तेमाल कर ऊं चाई पर पहुंचकर लोगों से मोबाइल पर बात करते हैं. यादव ने मीडिया से कहा, ''स्थानीय लोग अपनी समस्याओं को लेकर मेरे पास आ रहे हैं.

इलाके में खराब मोबाइल नेटवर्क के चलते मैं उनकी मदद नहीं कर पा रहा हूं. इसलिए मैं अच्छे सिग्नल पाने के लिए इस झूले पर बैठकर ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अधिकारियों से बात करता हूं और लोगों की समस्याओं का निराकरण करवाता हूं.''

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानभोपालमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो