रवांडा में मिला रियल लाइफ मोगली, जानवरों के साथ रहना पसंद, खाता है जंगली कंदमूल

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 30, 2020 02:39 PM2020-11-30T14:39:33+5:302020-11-30T14:53:56+5:30

दक्षिण अफ्रीका के रवांडा में रहने वाला एली जंगली जानवरों के साथ इंसानों के बीच रहना पसंद करता है...

Mowgli In Real Life: Ellie Lives In The Forest, Eats Grass And Can't Talk | रवांडा में मिला रियल लाइफ मोगली, जानवरों के साथ रहना पसंद, खाता है जंगली कंदमूल

21 साल का एली बचपन से ही आम बच्चों जैसा नहीं था।

Highlightsरवांडा में मिला रियल लाइफ मोगली।जंगली जानवरों के साथ रहता है एली।घर का खाना नहीं पसंद, भाती है हरी घास।

आपने मोगली के बारे में किताबों या फिल्मों में जरूर देखा या पढ़ा होगा। वही मोगली, जो इंसानी बस्ती से दूर जंगलों में जानवरों के साथ रहता था, लेकिन अब 2020 में एक और मोगली सामने आया है। 

रवांडा में रहता है ये अनोखा लड़का

अफ्रीका के रवांडा में रहने वाले एली की उम्र 21 साल है और इन दिनों उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। एली पेड़ों पर रहना पसंद करता है और खाने में उसे केला और घास का ही शौक है। 

एली की मां उसे एक विशेष बच्चा मानती है। एली की मां का कहना है कि उनका बेटा अलग है, लेकिन यही उसे खास बनाता है। हालांकि एली बचपन से ही दूसरे बच्चों की तरह नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे उसकी आदतों में बदलाव आते रहे।

एली घर का खाना नहीं खाता। वह जंगली फल खाना ही पसंद करता है।
एली घर का खाना नहीं खाता। वह जंगली फल खाना ही पसंद करता है।

बोल नहीं सकता एली, ना ही घर का खाना पसंद

एली बोल नहीं सकता। इसके अलावा वह घर का खाना भी नहीं खाता है। ना ही वह परिवार से बात करता है। वह अपनी मां के हाथों का खाना खाने के बजाय जंगली फल और घास खाना पसंद करता है। 

मां मानती है 'भगवान का तोहफा'

एली की मां की पांच संतान हुई। उनमें से कोई भी जन्म के बाद ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहा। कई साल बाद एली का जन्म हुआ, जो बेहद विशेष था। एली की मां उसे भगवान का एक उपहार मानती है।

एली की मां अपने बेटे को भगवान का तोहफा मानती है।
एली की मां अपने बेटे को भगवान का तोहफा मानती है।

बचपन से ही एली को चीजों को समझने में कठिनाई होती थी। इसके चलते वह स्कूल नहीं जा सका। इसके अलावा वह ग्रामीणों के साथ घुलता-मिलता नहीं था, लेकिन अब गांव के लोगों से उसकी दोस्ती हो चुकी है।

बच्चे उड़ाते हैं एली का मजाक

गांव वाले एली को बंदर कहते हैं, जबकि हमउम्र के बच्चे उसका मजाक उड़ाते हैं। एली की मां का कहना है कि इसमें उसके बेटे का कोई दोष नहीं है। वह दुनियादारी नहीं समझता। वह बहुत भोला है।

ग्रामीणों का दावा, उसेन बोल्ट से तेज दौड़ता है एली

गांव वालों के मुताबिक एली उसेन बोल्ट से भी तेज दौड़ता है। वह कभी भी जंगल भाग जाता है, जिसके बाद उसे पकड़कर घर वापस लाया जाता है। एली की इन हरकतों की वजह से मां को हमेशा उस पर नजर रखनी पड़ती है।

Web Title: Mowgli In Real Life: Ellie Lives In The Forest, Eats Grass And Can't Talk

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे