लाइव न्यूज़ :

केरल में भारी बारिश, बाढ़ के बीच खाना बनाने वाले बर्तन में बैठ शादी करने पहुंचे दुल्हा-दुल्हन, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 18, 2021 21:49 IST

थकाझी के रहने वाले आकाश कुंजुमन और अम्बालाप्पुझा की ऐश्वर्या ने कानूनी तौर पर 6 अक्टूबर को शादी कर ली, लेकिन शादी की रस्म 18 अक्टूबर को तय की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों स्वास्थ्य कर्मियों ने कम संख्या में रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी की।शादी मूल रूप से थलावडी के पनयाननुरकावु देवी मंदिर में निर्धारित की गई थी।खाना पकाने के बर्तन पर लगभग 500 मीटर की यात्रा की।

अलप्पुझाः केरल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बीच एक अच्छी खबर आई है। बाढ़ संकट के बीच आकाश कुंजुमन और ए ऐश्वर्या ने 18 अक्टूबर को कुट्टनाड के थलावाडी में पानी से भरे हॉल में शादी के बंधन में बंधे। क्षेत्र की सभी सड़कें जलमग्न हैं।

पेशे से स्वास्थ्यकर्मी एक जोड़ा सोमवार को जलमग्न सड़कों से जूझते हुए एल्युमीनियम के एक बड़े बर्तन में बैठ शादीघर तक पहुंचने और शादी के बंधन में बंधने में सफल रहे। थलावडी में एक मंदिर के निकट जलमग्न शादीघर में दोनों की शादी हुई। शादी में बेहद गिनती के रिश्तेदार आए थे।

टीवी चैनलों पर जोड़ा - आकाश और ऐश्वर्या - के खाना पकाने के बड़े बर्तन में बैठकर शादी के लिए जाने का दृश्य छाया रहा। जिले में बढ़ रहे जलस्तर की रिपोर्टिंग करने वहा संवाददाता आए हुए थे। बाढ़ के बीच इस अनोखी शादी की जानकारी मिलने पर वे वहां पहुंचे तो नवविवाहित जोड़े ने संवाददाताओं को बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से उन्होंने कम ही रिश्तेदारों को आमंत्रित किया था।

उन्होंने बताया कि उनकी शादी सोमवार को तय थी और शुभ मुहुर्त की वजह से वे इसे टालना नहीं चाहते थे। उन्होंने बताया कि वे कुछ दिन पहले मंदिर आए थे और तब वहां बिल्कुल पानी नहीं भरा था। पिछले दो दिनों में भारी बारिश की वजह से यहां पानी भर गया। दोनों स्वास्थ्यकर्मी हैं और चेंगन्नूर के एक अस्पताल में काम करते हैं।

टॅग्स :केरलबाढ़मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो